आगरा

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह, यहां ली जाएगी शपथ

मेयर नवीन जैन और 100 पार्षद आगरा कॉलेज के मैदान पर आयोजित समारोह में ग्रहण करेंगे शपथ।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 2:38 PM IST
Mayor
Mayor

आगरा। यूपी निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शहर की सरकार अब बनने जा रही है। इससे पूर्व भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मेयर सिंह 100 पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं शपथ कार्यक्रम को लेकर पार्षद काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नगर निगम में नई टीम काम करना शुरू कर देगी।

यहां होगा आयोजन
मेयर नवीन जैन और 100 पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने जा रहा है। 12 दिसंबर को आगरा कॉलेज के खेल मैदान में ये आयोजन किया जाएगा। इसमें मेयर के साथ सभी जीते हुए पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।आगरा के नए मेयर भाजपा के नवीन जैन, उनके साथ भाजपा के 53 पार्षद, 27 बसपा सहित 100 पार्षद हैं।

शहर की सरकार शुरू करेगी काम
12 दिसंबर को आगरा कॉलेज ग्राउंड में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही हैं। समारोह 12 बजे से शुरू होगा, इसके साथ ही नगर निगम में नई टीम काम शुरू कर देगी। शहर की सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं। खास तौर से मेयर नवीन जैन के सामने। आगरा की बात करें, तो यहां साफ सफाई व्यवस्था के अलावा पेयजल की बड़ी समस्या है। गर्मियों की शुरुआत से पहले गंगाजल प्रोजेक्ट की उम्मीद लगी हुई है। यदि गंगाजल प्रोजेक्ट आ जाता है, तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

मेयर बना चुके हैं प्लान
मेयर नवीन जैन ने 9 दिसंबर को आयोजित सम्मान समारोह में बताया था, कि वे आगरा को चमन बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे सूरत घूम कर आए हैं, वहां साफ सफाई व्यवस्था को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा है। ऐसा ही प्लान ने आगरा में करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूरत में रात में साफ सफाई का कार्य होता है। अधिकारी रात में भी सक्रिय रहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक