आगरा

पुत्र की रिहाई के लिए 50 लाख की फिरौती की मांग के बाद उड़े कारोबारी के होश, लाश पहुंचाने की दी धमकी

आगरा के चक्की कारोबारी के पुत्र का अपहरण कर लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 6:04 PM IST
kidnappe
kidnappe

उत्तर प्रदेश आगरा के चक्की कारोबारी के पुत्र का अपहरण कर लिया गया। उसकी रिहाई के लिए 50 लाख की फिरौती का फोन आया, तो कारोबारी के होश उड़ गए। रकम न देने पर पुत्र की लाश घर पर भिजवाने की धमकी दी गई। इसके बाद परिजनों ने थाना रकाबगंज पुलिस की मदद ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मोबाइल से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन धौलपुर निकाली है।

यहां का है मामला
थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले अनिल कुमार जैन का चक्की के पट्टे बनाने और बेचने का होलसेल का काम है। अनिल कुमार जैन का पुत्र इशात जैन पांच जुलाई को कार से बाजार के लिए निकला था, उसके बाद वह घर लौटकर नहइीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कई बार उसके मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन हर बार इशात का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।


फिरौती के लिए आया फोन
पुत्र की तलाश में भटक रहे परिजनों के होश उस समय उड़ गए, जब बदमाशों का फोन अगाया। फोन पर अपहरण कर्ताओं ने इशात की सकुशल रिहाई के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम ना देने पर उसकी हत्या की धमकी दी। इस फोन के बाद परिजन बुरी तरह घबरा गए। परिजनों ने पुलिस को इशात के अपहरण की जानकारी दी। परिजनों की तरहीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर, इशात की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: