आगरा

BIG NEWS: वन विभाग की टीम पर फिर हमला, खनन माफियाओं ने कर दी फायरिंग, देखें वीडियो

खनन माफियाओं के हौसले बुलंंद होते जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 6:55 PM IST
Mining mafia
Mining mafia

आगरा। खनन माफियाओं के हौसले बुलंंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया। मामला थाना मनसुखपुरा के गांव बरेंडा के चंबल बीहड का है। खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को जान बचाना मुश्किल पड़ गया।

यहां का है मामला
थाना मनसुख पुरा क्षेत्र के गांव बरेण्डा चंबल के बीहड़ में वन कर्मियों को ट्रैक्टरों द्वारा खनन होने की सूचना मुखबिर द्वारा मिली, जिस पर रेंजर अमित सिंह सिसोंदिया चंबल सेंचुरी बाह अपने अन्य वन दरोगा और कांस्टेबलों के साथ खनन वाले स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टरों से खनन होता मिला। उन्होंने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर खनन माफियाओं ने अपने ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए वन कर्मियों पर अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियों रेंजर अमित सिसोंदिया की बोलेरो गाड़ी में लगी। खनन माफियाओं की तरफ से फायरिंग होती देख सभी आधा दर्जन से अधिक मौजूद वन कर्मियों ने खनन माफियाओं के बीच घिरता देख बीहड़ में कूदकर जान बचाई। खनन माफियाओं द्वारा अपने ऊपर फायरिंग होती देख गिरते हुए जान को बचाने के लिए वन कर्मियों ने अपनी राजकीय राइफल से हवाई फायर किए, लेकिन खनन माफिया अपने ट्रैक्टर छुड़ा कर भाग गये, वहीं वन कर्मियों ने घेराबंदी कर एक खनन माफिया को दबोच लिया और तत्काल पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर पहुंची मनसुखपुरा पुलिस ने घटना का जायजा लिया, वहीं वन कर्मियों ने पकड़े गए खनन माफिया को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अमित सिसोंदिया रेंजर बाह ने थाना मंसुखपुर में आरोपी खनन माफियाओं के खिलाफ जानलेवा हमला सहित खनन की धाराओं में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं वन विभाग ने खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल किनारे रखें लाखों रुपए के स्टॉक को ट्रैक्टर द्वारा नष्ट कर दिया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?