आगरा

BIG NEWS: योगी सरकार में खनन माफिया का आतंक, यूपी पुलिस के जवान को मारी गोली

उत्तर प्रदेश में खनन माफिया पुलिस पर हावी होते जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2019, 9:18 AM IST
Feature image

आगरा। उत्तर प्रदेश में खनन माफिया पुलिस पर हावी होते जा रहे हैं। बुधवार को दो बड़ी घटनायें हुईं। खेरागढ़ में यूपी पुलिस के जवान को गोली मार दी गई, जबकि पिनाहट में पिनाहट में वनकर्मियों को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की गई। इन दोनों ही हमलों में पुलिस का जवान और वनकर्मी घायल हो गए हैं। हैरत की बात तो ये है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी खनन माफिया पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस गिरफ्त में एक गुर्गा आया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।


यहां की है बड़ी घटना
थाना खेरागढ़ के गांव बुरहेरा में खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के उस समय होश उड़ गये, जब खनन माफिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में संजीव नाम के सिपाही के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, वहीं वहां से गुजर रहा ग्रामीण कुलआ भी गोली लगने से घायल हुआ है। खनन माफिया को दबोचने के लिये पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद खनन माफियाओं के पसीने छूट गये और वहां से भागने का प्रयास किया। खनन माफिया वहां से भागने में सफल रहा, वहीं उसके गुर्गे ने ग्रामीण की बाइक छीनकर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर एसपी पश्चिम रवि कुमार, सीओ खेरागढ़ वीएस वीर कुमार पूरे सर्किल से फोर्स लेकर पहुंच गए।

दबोचा आरोपी
पुलिस टीम ने खनन माफिया के गुर्गे पंकज कुमार पुत्र कुबेर सिंह निवासी धौली राजस्थान को दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए माफिया के बारे में पता चला है कि वह धौलपुर में उपचार करा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं दूसरी घटना में में थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव अनुरुद्ध पुरा तासौड़ में वन दरोगा हाकिम सिंह, दिलीप कुमार दुबे व अन्य वनकर्मियों ने दबिश दी तो उन्हें कुचलने की कोशिश की गई। इस दौरान वन कर्मी जितेंद्र कुमार घायल भी हो गए।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?