आगरा

मोबाइल तेज धमाके के साथ फटा, लीड लगाकर गाने सुन रहे एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 6:49 PM IST
Mobile Blast
Mobile Blast

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हुआ। यहां के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव छतरिया पुरा में मोबाइल पर गाने सुनना युवकों को भारी पड़ गया। मोबाइल को चार्ज करते हुए कानों में लीड लगाकर युवक गाने सुन रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ मोबाइल फट गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये है मामला
ग्राम छतरिया पुरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र राम मूर्ति व नीरज पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष शुक्रवार दोपहर दोनों भाई मोबाइल को चार्ज पर लगाकर कान में लीड लगाकर गाना सुन रहे थे। गाने सुनते समय अचानक से मोबाइल में जोरदार करंट आने से धमाके के साथ मोबाइल फट गया, जिससे करंट ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को कस्बा में स्थित नर्सिंग होम में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, वहीं धर्मेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक