महज 29 साल की उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया, जलवा ग्रुप से जुड़े हैं 17 हजार लड़के-लड़कियां
आगरा। मुश्किल नहीं है कुछ भी गर ठान लीजिए..। इस पंक्ति को सार्थक किया है सचिन शुभ शर्मा ने। 29 वर्ष की उम्र में ईवेंट इन्डस्ट्री में एक बड़ा नाम है सचिन शुभ शर्मा। सचिन ने 2008 में छोटे-छोटे डांस कॉम्पटीशन ईवेंट की शुरुआत की। अब वे ईवेंट का शतक लगा चुके हैं। उन्हें ‘मॉडलिंग गुरु ऑफ यूपी’ की उपाधि भी मिल चुकी है। आज जलवा ग्रुप से 17,000 से ऊपर लड़के व लड़किया जुड़े हैं। उनकी लाइफ का गुरु मंत्र है- अगर तुम किसी को आगे बढ़ाओगे तो तुम अपने आप आगे बढ़ते जाओगे।
यह भी पढ़ें
पहला कार्यक्रम नृत्य प्रतियोगिता
सचिन शुभ शर्मा के पिता आगरा में फूड इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। 2014 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी म्रत्यु हो गई। परिवार में एक बड़ी बहन और एक छोटी बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। सचिन शुभ शर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कुछ अलग करने का शौक था। इसी सोच के साथ पहला कार्यक्रम का आगाज़ किया जो कि डांस कॉम्पटीशन था। इसमें आगरा के टेलेंट को आगे लेकर आए। आयोजन बहुत शानदार रहा। 2011 में आगरा में जलवा ग्रुप को लॉन्च किया। इसके साथ हर वर्ष 12 से 14 आयोजन जलवा ग्रुप करने लगा। मिस्टर एन्ड मिस एटीट्यूड, जलवा महोत्सव जोश, जलसा, जश्न जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें
डांसर को मंच प्रदान किया
सचिन शुभ शर्मा ने अब तक 16,000 से अधिक लड़के लडकियां डांसर को मंच प्रदान करवाया है। इसके साथ-साथ फैशन डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट को भी मंच प्रदान करवाया। आगरा मंडल के काफी लड़के लड़कियों को कोरियाग्राफी का हुनर सिखाया, जिसमें डांस व मॉडलिंग के लड़के व लड़किया भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें
ताजमहल पहुंची फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा, दिया ये खास संदेश
कार्यक्रमों का शतक लगाया
सचिन शुभ शर्मा ने 2018 के जलवा फैशन वीक के साथ अपने 100 कार्यक्रम भी पूरे किए। इन 100 आयोजन में सचिन की टीम के एक कोरियोग्राफर ने एक बड़ा धोखा भी दिया। सचिन शुभ शर्मा ने कहा कि उन्हें उनकी लाइफ में सबसे ज्यादा उनकी माँ और दोनों बहनों का बहुत योगदान रहा है। मां का कर्ज़ सात जन्मों में नहीं चुकाया जा सकता। इसके बाद उनकी लाइफ में मनीष राय, आलोक सिंह, जय शुक्ला, पुष्पेंद्र शर्मा, राजीव दीक्षित, राजेन्द्र त्रिपाठी, आनंद शर्मा जैसे शख्स आए, जिन्होंने ज़िन्दगी जीने के सगी मायने बताए। ज़िन्दगी के सबसे बुरे वक्त में मेरा साथ सरोज अवस्थी, विनीत दुबे, बचपन के मित्र विकास पाठक ने हमेशा दिया। मेरी ज़िंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब कुसुम अम्मा ने मुझे संभाला। वो नहीं होतीं तो शायद मेरी ज़िंदगी कभी होती ही नहीं। ईवेंट इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सहयोग पीयूष अग्रवाल, शिल्पी वार्ष्णेय, विनय दीक्षित, शिवम मुदगल ने दिया।
यह भी पढ़ें
युवाओं के लिए कुछ बड़ा करने का लक्ष्य
हर वर्ष आगरा में ईवेंट इंडस्ट्री के लिए अवार्ड शो के आयोजन की शुरुआत सचिन शुभ शर्मा ने ही की, जिसने मॉडल्स, एंकर, फैशन डिज़ाइनर, मेकअप आर्टिस्ट को अवार्ड से नवाजा जाता है। उत्तर प्रदेश के 80 फीसदी कार्यक्रम में सचिन शुभ शर्मा का योगदान रहता है। सचिन शुभ शर्मा ने कहा कि आने वाले वक्त में सिर्फ यूथ के लिए कुछ न कुछ बड़ा करना है।
यह भी पढ़ें