आगरा

वॉट्सऐप और फेसबुक के लिए सरकार ने बनाया कानून, किया दुष्प्रचार तो जाना होगा जेल

वॉट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से पोस्ट को गलत तरीके से बनाकर जमकर वायरल किया जा रहा था, ऐसे पोस्ट पर रोक लगाने के लिए सरकार ये कदम उठाने जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 12:54 PM IST
Modi Government
Modi Government

आगरा। वॉट्सऐप और फेसबुक के लिए सरकार नई नीति बनाने जा रही है। इसके बाद धड़ल्ले से जो लोग दुष्प्रचार वाले पोस्ट डालते हैं, उनके लिए आफत हो जाएगी। उन पर सरकार नजर रखेगी। इतना ही नहीं, दुष्प्रचार करने वाले लोगों को चिन्हित करके उन पर कार्रवाई की जाएगी। ये जानकारी विगत दिवस होटल उत्कर्ष विलास में आयोजित भाजपा आईटी विभाग की बैठक में दी गई।

साइबर एक्ट का होगा सही इस्तेमाल
आईटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय ने इस नीति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक सरकार की नीतियों को गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा था। अमित मालवीय ने बताया कि वॉट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से पोस्ट को गलत तरीके से बनाकर जमकर वायरल किया जा रहा था। ऐसे पोस्ट पर रोक लगाने के लिए सरकार ये कदम उठाने जा रही है।

पोस्ट करने वालों की होगी जिम्मेदारी
आईटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय ने बताया कि यदि ऐसे पोस्ट, जिनसे दंगा भड़कने की आशंका रहती है, या किसी पोस्ट से किसी व्यक्ति की जान चली जाती है, तो उन पर आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई होगी। अभी तक देखा ये भी जाता था, कि पोस्ट कुछ अलग है और उसके साथ छेड़खानी करके उसे बदल दिया गया है और फिर उसे वायरल किया जा रहा है। ऐसे मामलों में पोस्ट से कोई छेड़खानी हुई है या नहीं, या उसमें क्या परिवर्तन किया गया है, इसकी जानकारी भी तुरंत कर ली जाएगी। इसके बाद उस व्यक्ति तक पहुंचा जाएगा, जिसके द्वारा ये पोस्ट अपलोड की गई है।

Updated on:
6 Jul 2018, 12:54 PM IST
Published on: