आगरा

Moharram आगरा में मातम करते मुस्लिमों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, वीडियो वायरल

Moharram हाथ में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने लगाए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी

less than 1 minute read
Jul 18, 2024
Social Media

( Moharram ) मोहर्रम के दौरान मातम मनाते हुए शिया समुदाय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल हो रहा है। इसकी वजह ये है कि वायरल वीडियो ( Viral Video) में शिया समुदाय के लोग मातम करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। अब इस वीडियो को लोग लाइक करने के साथ-साथ शेयर भी कर रहे हैं।

पाकिस्तान मुर्दाबाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे ( Moharram )

( Agra ) आगरा के इस वायरल वीडियो में शिया समुदाय के लोग केवल पाकिस्तान मुर्दाबाद के ही नारे नहीं लगा रहे बल्कि इसके साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। जब मातम करते हुए इन युवकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो इन्हे सुनकर लोगों में देशभक्ति की भावना जाग उठी।

हाथ में तिरंगा लेकर निकले युवा ( Moharram )

हजरत हुसैन का मातम कर शिया समुयाद के युवक अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले। अब सोशल मीडिया पर युवाओं के इस तरीके को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि मुस्लिम समुदाय के लोग मुस्लिम त्यौहार को भी देशभक्ति की भावना के साथ मना रहे हैं। यही वाजह है कि ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर