आगरा

फतेहपुरसीकरी में बुलंद दरवाजा पर आसमान से बरसीं मछलियां

मानसून की बारिश में हुई मछलियों की बरसात, कौतूहल का रहा विषय

2 min read
Jul 12, 2018
fish

आगरा। आसमान से मछलियों की बारिश। जी हां ऐसा सुनकर आप चौंक गए। आगरा के फतेहपुरसीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर मानसून की बारिश में मछलियों आसमान से गिरी तो वहां मौजूद लोग भी चकित रह गए। चार से छह इंच की मछलियां जब बुलंद दरवाजा पर बारिश के पानी के साथ नीचे गिरीं तो सभी हैरत में पड़ गए। कुछ बच्चे मछलियों को अपने घर भी ले गए। जिसने भी ये खबर सुनीं वो हैरत में पड़ गया।

दस्तक दे चुका मानसून
मानसून आगरा में दस्तक दे चुका है। गुरुवार को फतेहपुरसीकरी में झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर यकायक कुछ मछलियां बारिश के पानी के साथ जमीन पर गिरीं। करीब छह इंच बड़ी मछली जब बारिश के पानी के साथ लोगों ने देखीं तो वे हैरान रह गए। वहां मौजूद कुछ बच्चे मछलियों को अपने घर ले गए। जब परिवार के लोगों ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि आसमान से मछलियों की बरसात हुई। बुलंद दरवाजा पर बारिश के साथ मछलियां बरसने की खबर से लोगों में कौतूहल बढ़ गया। सफेद रंग की ये मछलियां गिरने की खबर चर्चा का विषय रही।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस की ये यात्रा बढ़ाएगी भाजपा के लिए मुश्किलें

कौतूहल में पहुंचे लोग
लोग बुलंद दरवाजा पहुंचे। माना जा रहा है कि मानसून की तीव्रता के चलते आसपास के तालाब या पानी वाले क्षेत्र से मछलियां बरसात के पानी के साथ आ गईं। फतेहपुरसीकरी के सहायक संरक्षक, भारतीय पुरातत्व विभाग कलंदर सिंह ने बताया कि बरसात में मछलियां बुलंद दरवाजा के पास गिरी बताई गईं हैं।
मानसून की बारिश में होता है ऐसा
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून की बारिश में कभी कभी ऐसा हो जाता है। बारिश के दौरान मछलियों का आना कोई नया नहीं है। समंदर किनारे बसे शहरों में कई बार ऐसा हो चुका है। सड़कों पर बारिश के दौरान मछलियां भी आ जाती हैं।

ये भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में भाजपा के गले की फांस बनेगा जाट आरक्षण
Published on:
12 Jul 2018 07:32 pm
Also Read
View All