आगरा

पुत्रों ने मां के प्रेमी को दी खौफनाक सजा

पिता के साथ प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में पूरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2017, 10:05 PM IST
Crime

आगरा। पुलिस ने आखिरकार मौत का राज खोल ही दिया। यह राज बड़ा चौंकाने वाला है। पुलिस ने पाया है कि पुत्रों ने मां के प्रेमी को सजा दी। उसे मौत के घाट उतार दिया। पुत्रों का साथ पिता ने भी दिया। इसके लिए बाकायदा प्लानिंग की गई।

क्या है घटनाक्रम

थाना इरादतनगर के गांव सिंगैचा निवासी 40 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र दरब सिंह की 31 जुलाई, 2017 को ट्रेन से टकाकर मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने गौरीशंकर का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया कि मामला कुछ और ही है। इस पर थाना इरादतनगर पुलिस ने जांच की। जांच में पाया गया कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है।

रेलवे लाइन के निकट बुलाकर मारा

पुलिस ने पाया कि गौरी शंकर के श्रीमती रोहतानी देवी (बदला हुआ नाम) से अवैध सम्बन्ध थे। इन अवैध सम्बन्धों की आम चर्चा गांव में होने लगी। परिवार की बदनामी के कारण रोहतानी देवी के परिवारीजनों ने एक चाल चली। 30-31 जुलाई, 2017 की रात्रि में गौरी शंकर को रोहतानी देवी के जरिए रेलवे लाइन के पास खेत में बुलाया। रोहतानी देवी के सामने ही उसको पीट-पीटकर मार डाला।

एक अभियुक्त गिरफ्तार

इसके बाद थाना इरादत नगर में रविवार को मुकदमा अपराध संख्या 207/201/34 भादवि बनाम नेत्रपाल, भागीरथ, पुत्रगण धर्म सिंह व रोहतानी देवी पत्नी नेत्रपाल निवासीगण ग्राम सिंगैचा के खिलाफ पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त नेत्रपाल पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम सिगैंचा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

15 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मलपुरा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 362/14 धारा 364 भारतीय दंड विधान में वांछित चल रहे रुपये अभियुक्त प्रदीपम कुमार पुत्र राधेश्याम सारस्वत निवासी रानी लक्ष्मीबाई नगर कॉलोनी, जनपद झांसी को मधुनगर चौराहा थाना क्षेत्र सदर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना मलपुरा का 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चन्द्र दुबे के निर्देश पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी अछनेरा के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी रविवार को की गई।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक