आगरा

जिस काम को सरकार ना कर सकी वही काम कर रहे ‘आगरा लीडर्स’

पॉलीथिन को शहर से हटाने के लिए लीडर्स आगरा संस्था बांटती है कपड़ों के थैले

2 min read
May 21, 2018
motivational story of leaders agra sanstha

आगरा। सुप्रीम कोट पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्त है। पॉलीथिन को प्रयोग से दूर करने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं आगरा में लीडर्स आगरा संस्था लगातार पॉलीथिन हटाने की मुहिम चला रही है। लीडर्स आगरा संस्था का प्रयास है कि ताजनगरी की खूबसूरती बनी रहे, पर्यावरण हरा भरा बना रहे। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिले, इसलिए लोगों को कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोगों को निशुल्क कपड़े के थैले वितरित किए जा रहे हैं।

राजभवन में राज्यपाल को भी भेंट किए गए थैले
लीडर्स आगरा संस्था के पदाधिकारी सुनील जैन ने बताया कि उनकी संस्था अब तक करीब 20 हजार कपड़े के थैले लोगों को बांट चुकी हैं। आगरा शहर के विभिन्न चौराहों पर समय समय पर कपड़ों के थैलों का निशुल्क वितरण किया जाता है। लोगों को जागरूक किया जाता है कि वे पॉलीथिन को छोड़ें और कपड़े के थैले अपनाएं ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। सुनील जैन का कहना है कि सभी जानते हैं कि पॉलीथिन मिट्टी में सालों तक दबे रहने के बाद भी नहीं गलती है। आज मिट्टी की उर्वरक क्षमता खत्म होती जा रही है। जमीन में दबी पॉलीथिन से कई तरह की गैस वातावरण को दूषित कर रही हैं। यदि समय रहते लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को इसका दुष्परिणाम भुगतना होगा। इसलिए आज से ही कपड़े के थैले प्रयोग लाने का संकल्प लिया जाए। संस्था ताजनगरी की खूबसूरती को बचाने के लिए प्रयास कर रही है। संस्था के पदाधिकारी सुनील जैन ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल रामनाईक को कपड़े के थैले भेंट किए गए थे।

इस मुहिम में जुड़ चुके सांसद और विधायक
लीडर्स आगरा संस्था की कपड़े के थैले बांटने की मुहिम में आगरा के भाजपा सांसद, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक जगन प्रसाद गर्ग , मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी जुड़ चुके हैं। वहीं इस संस्था में शहर के करीब 50 लोग शामिल हैं जो कपड़ों के थैलों का निशुल्क वितरण करते हैं। संस्था में सुरेश च्रदं गर्ग, सुभाष गोयल, डॉ.नरेंद्र मल्होत्रा, संजीव कुमार सिंह, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, वंदना सिंह, सुनील जैन, ओमप्रकाश मेडतवाल, अंजलि गुप्ता, डॉ.जेएन टंडन, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल आदि शामिल हैं।

Published on:
21 May 2018 10:35 am
Also Read
View All