आगरा

पड़ोसी महिला को प्रेम जाल में फंसाना चाहता था, पर होना कुछ और ही था…, रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

थाना मलपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की शिनाख्त करने के साथ ही मामले का बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
Jun 09, 2019
Murder of youth

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की शिनाख्त करने के साथ ही मामले का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो ये हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।

यहां का है मामला
थाना मालपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक अज्ञात शव मिला था। मृतक की शिनाख्त देवेन्द्र पुत्र पन्नी लाल निवासी गांव अंगूठी थाना जगदीशपुरा आगरा के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी थी, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की कहानी सामने निकलकर आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
मलपुरा पुलिस ने प्रशांत उर्फ छोटू पुत्र नरेंद्र उर्फ पप्पू, रोहित सोलंकी, मनीष सोलंकी पुत्र हरि ओम सिंह जाट निवासी अंगूठी जगदीशपुर को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने मिलकर देवेन्द्र की हत्या की थी। हत्या का मुख्य कारण महिला से अवैध संबंध होना बताया गया है। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ अवैध संबंध बनाना चाहा, तो महिला ने अपने प्रेमी को पूरी दास्तान बता दी। प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर खेत पर ले जाकर देवेन्द्र की हत्या कर दी और पहचान छुपाने की लिए रेलवे लाइन पर शव को फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

Updated on:
09 Jun 2019 04:35 pm
Published on:
09 Jun 2019 04:13 pm
Also Read
View All