आगरा

“नच ले आगरा” में मचाई नृत्य-संगीत के कलाकारों ने धूम

8 मई को पुरस्कार वितरण समारोह का होगा आयोजन।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 8:45 AM IST
international dance day
international dance day

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस को पूरे विश्व में जनसाधारण के बीच नृत्य की महत्ता का अलख जगाने एवं लोगों का ध्यान विश्व स्तर पर नृत्य की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी श्रृंखला में प्रदर्शनकारी कलाओं को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा समूह नृत्य प्रतियोगिताओं "नच ले आगरा" का आयोजन होली पब्लिक स्कूल, सिकन्दरा के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके संस्कार भारती के संरक्षक योगेन्द्र 'पद्मश्री', होली पब्लिक के प्रबंधक संजय तोमर, मुख्य अतिथि हिमालयन इंटरनेशनल कल्चरल एसोसिएशन, नेपाल के अध्यक्ष निर्मल श्रेष्ठ, नटरांजलि के संरक्षक डॉ.एके सिंह, वीना अग्रवाल, शम्मी तोमर, कार्यक्रम समन्वयक बंटी ग्रोवर,आशा रानी बोहरा, रजनीश त्यागी ने किया। कार्यक्रमों का शुभारम्भ होली पब्लिक के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गायन से हुया।

इनके बीच हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई मिल्टन स्कूल, ताजगंज के शिव तांडव नृत्य से, इसी श्रृंखला में डॉ.एमपीएस वर्ल्ड की भावना जादौन के निर्देशन में काला चश्मा गाने पर डांस किया, प्रिल्यूड पब्लिक के ग्रुप ने महाराष्ट्र की लोक संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत किया, होली पब्लिक जूनियर ग्रुप ने सौरभ कुमार के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन किया, प्रिंस के निर्देशन में यूनिक क्रू इंडिया के कलाकारों ने मॉडर्न डांस प्रस्तुत किया, एवं एकल प्रस्तुतियों में केसर वर्मा, वर्षा मिश्रा, तनिष्क जूरैल (सेंट जार्जेज स्कूल) , म्यूजिक मंत्रा से प्रतिष्ठा अग्रवाल, भाविक जैन, ध्रुव तिवारी ( डॉ. एमपीएस) ने भी अपनी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

लोक गीतों ने मोहा मन
अंत में लोक गायिका रीना सिंह ने "काहे को ब्याही विदेश अरे सुन बाबुल मोरे' गीत की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभागार में उपस्थित सभी को भाव- विहोर कर दिया, नृत्य प्रतियोगिता का निर्णय प्रख्यात नृत्यगुरु रुचि शर्मा एवं हिमालयन इंटरनेशनल कल्चरल एसोसिएशन, नेपाल की नृत्य गुरु ? रोशना ने मिलकर किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सरीन एवं कुंवर अनुराग ने मिलकर किया। अतिथियों का स्वागत किया रितु गोयल, नीलम पाल, नीरजा शर्मा, डॉ. माधवी कुलश्रेष्ठ, सीपी चौहान, अमित कौरा, चेतना परिहार, डॉ.रश्मि पाल, तुषा शर्मा, राजदीप ग्रोवर, देवेन्द्र जादौन ने।

ये रहे परिणाम
समूह नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे मॉडर्न डांस - यूनिक क्रू इंडिया - प्रथम एवं डॉ.एमपीएस द्वितीय, क्रियेटिव डांस में होली पब्लिक जूनियर स्कूल - प्रथम व मिल्टन स्कूल ताजगंज द्वितीय। फोक डांस में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को प्रथम पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह 8 मई को सुबह 9 बजे से प्रिल्यूड पब्लिक के सभागार में किया जायेगा, जिसमें सभी पुरस्कृत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मूमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। अंत में सभी का आभार प्रकट नटरांजलि की संस्थापक निदेशक अलका सिंह ने किया।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक