आगरा

लखनऊ से ‘आप’ मेयर प्रत्याशी प्रियंका का जानिए आगरा कनेक्शन

पत्नी को टिकट मिलते ही दे दिया पार्टी में संयोजक पद से इस्तीफा
2 min read
Oct 16, 2017
priynaka maheshvari
priynaka maheshvari

आगरा। यूपी में nagar nigam election की रणभेरी बज चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने पत्ते खोलने लगी हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी भी अपने मेयर और सभासद प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर रही है। यूपी nagar nigam election में इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में ताल ठोकने के लिए उतर चुकी है। सोमवार को आप ने लखनऊ से मेयर के लिए महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने की घोषणा की है। मेयर के लिए प्रियंका माहेश्वरी को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि प्रियंका माहेश्वरी आगरा की रहने वाली है। उनका आगरा कनेक्शन यह है कि वो आगरा (नमक की मंडी) की रहने वाली है। उन्होंने ने राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) कॉलेज से एमबीए किया हुआ है। कई वर्षों तक यहां रहीं हैं।

मेरे दिल में है आगरा

प्रियंका माहेश्वरी ने फोन पर बताया कि आगरा उनके दिल मेें बसता है। लखनऊ से महिला को मेयर प्रत्याशी बनाया अच्छी बात है। प्रियंका ने बताया कि आगरा में सफाई का जो हाल है उसे देखकर दिल दुखी हो जाता है। लखनऊ में काम कर के बता दूंगी की मेयर का मतलब क्या होता है। वर्तमान मेयर और सरकार से शहर की गंदगी तक नहीं साफ हो पा रही है। उन्होंने कहा कि आगरा के लिए भी काम करती रहूूंगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी

गौरव माहेश्वरी पिछले दो वर्षों से नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। नगर निगम में आरटीआई लगाकर कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश भी किया है। कोर्ट तक नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। रोचक बात यह है कि गौरव ने अपने पत्नी की दावेदारी के बाद जिला संयोजक का पद छोड़ दिया है।

साफ चेहरा हमारी प्राथमिकता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुधीर भारद्वाज ने बताया कि नगर निगम चुनाव में पार्टी किसी दागी को टिकट नहीें देगी। पार्टी साफ और स्वच्छ राजनीति करती है। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता को राहत देना पार्टी की प्राथमिकता है।