आगरा

Nagar Nikay Chunav UP 2017 क्या ‘मिनी नागपुर’ में जीत पाएगी भाजपा

निकाय चुनाव 2017 में जयपुर हाउस में मतदान का प्रतिशत उत्साहवर्धक नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 4:29 PM IST
Feature image

आगरा।जयपुर हाउस क्षेत्र को ‘मिनी नागपुर’ कहा जाता है। जयपुर हाउस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का बृज प्रांत कार्यालय है। इसका नाम माधव भवन है। जयपुर हाउस में ही भारतीय जनता पार्टी का बृज क्षेत्र कार्यालय है। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 में जयपुर हाउस में मतदान का प्रतिशत उत्साहवर्धक नहीं है। चुनाव परिणाम क्या होगा, यह तो एक दिसम्बर को पता चल पाएगा, लेकिन अभी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे, जयपुर हाउस वार्ड को लेकर भाजपा कभी चिन्ता में नहीं रहती है।

व्यापार कर कार्यालय मतदान केन्द्र
वार्ड नम्बर 74-जयपुर हाउस के मतदाताओं के लिए दो मतदान केन्द्र बनाए गए थे- व्यापार कर कार्यालय और आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय। व्यापार कर कार्यालय जयपुर हाउस के बूथ नम्बर 765 पर 40.61 फीसदी, बूथ नम्बर 766 पर 34.12 फीसदी, बूथ नम्बर 767 पर 48.39, बूथ नम्बर 768 पर 44.68, बूथ नम्बर 769 पर 50.05 फीसदी, बूथ नम्बर 770 पर 49.47, बूथ नम्बर 771 पर 47.22 फीसदी मतदान हुआ है।

आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय मतदान केन्द्र
इसी प्रकार आगरा विकास प्राधकरण कार्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र पर बूथवार विवरण इस प्रकार है- बूथ नम्बर 772 पर 44.85 फीसदी, बूथ नम्बर 773 पर 36.46 प्रतिशत, बूथ नम्बर 774 पर 43.22 प्रतिशत, बूथ नम्बर 775 पर 44.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस प्रकार पता चलता है कि सिर्फ एक बूथ पर 50 फीसदी से अधिक 50.05 फीसदी मतदान हुआ है। जाहिर है कि मतदाता पूरे मन के साथ मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंचा है। यह हाल तब है जबकि जयपुर हाउस इलाके में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े-बड़े नेता रहते हैं।

नगर निगम के प्रति मतदाता उदासीन
राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर केएस राना कहते हैं कि मतदाताओं में नगर निगम को लेकर उदासीनता है। सबको यही लग रहा है कि किसी को वोट दे दो, होना कुछ नहीं है। न सफाई होगी और न ही साफ पानी मिलेगा। पिछले 25 साल से वही समस्याएं दिखाई दे रही हैं। इसी कारण मतदान के प्रति अरुचि दिखाई दी है। डॉ. केएस राना ने आशा जताई है कि इस बार कुछ अच्छा होने की उम्मीद है। भाजपा का मेयर बनने पर उसके लिए हर तरफ से अनुकूल परिस्थितियां हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?