आगरा

मासूम बच्ची की हत्या को लेकर फूटा राष्ट्रीय बजरंग दल का गुस्सा, उठाया ये कदम

राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने समर्थकों संग मिलकर बच्ची को इंसाफ और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2019, 1:15 PM IST
protest
protest

आगरा।अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की मासूम की हत्या के मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वहीं तमाम राजनीतिक दल भी बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने समर्थकों संग मिलकर बच्ची को इंसाफ और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।

ये है मामला
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव में 30 मई को एक बच्ची खेलते हुए लापता हो गई थी। 31 मई को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। 2 जून को बच्ची की लाश कूड़े के ढेर में मिली। शव को कुत्तों का झुंड नोंच रहा था। तेज दुर्गंध आ रही थी। बच्ची की आंखें बाहर निकली हुई थीं और हाथ शरीर से अलग पड़ा था। मासूम की बरामदगी में हुई देरी की वजह से उसके परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। 4 जून को पुलिस ने जाहिद और असलम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बच्ची के शव को देखकर पहली बार में लगा कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्ची का रेप नहीं हुआ है। 6 जून को मामला सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ, देशभर की प्रतिक्रियाओं ने जोर पकड़ा। इसके बाद देर रात एसएसपी आकाश कुलहरि ने तत्कालीन इंस्पेक्टर टप्पल, तीन दारोगा व एक सिपाही को निलंबित किया। 7 जून को एसआइटी जांच के साथ आरोपितों पर एनएसए व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की घोषणा की गई।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?