आगरा

इटावा के सांसद कठेरिया का आगरा में हुआ ऐसा भव्य स्वागत, देखने वाले भी रह गये हैरान, इस कदर उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

इटावा से सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया आगरा आए।

less than 1 minute read
May 31, 2019
ram Shankar katheria welcome

आगरा। इटावा से सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया आगरा आए। उन्हें लोगों ने हाथोंहाथ लिया। सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। फूल मालाओं से लाद दिया। होटल रामाडा पर भव्य स्वागत देखकर कठेरिया गद्गद् नजर आए। उनके स्वागत में बैंड भी बजाया जा रहा था। जिन्दाबाद के नारे लगे। प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि डॉ. राम शंकर कठेरिया को देखकर लोग खुद ब खुद स्वागत के लिए निकल आए।

आगरा से दो बार सांसद रहे
बता दें कि डॉ. कठेरिया इटावा से भाजपा सांसद चुने गए हैं। दो बार आगरा के सांसद रहे हैं। उन्हें आगरा के स्थान पर इस बार चुनौतीपूर्ण सीट इटावा भेजा गया। यहां भी उन्होंने जीत हासिल की। इटावा मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद है। वे लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। कठेरिया का आवास आगरा में ही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के खंदारी परिसर में आगरा के सैकड़ों लोग उनसे मिलने पहुंचे। पूरे दिन उनके स्वागत का सिलसिला चलता रहा।

Published on:
31 May 2019 05:34 pm
Also Read
View All