आगरा

BREAKING आगरा: खेत पर सो रहे किसान को मारी गोली

मामला थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव का है।

2 min read
May 16, 2018
farmer

आगरा। पुरानी रंजिश को लेकर खेत पर सो रहे किसान को पड़ोसी ने गोली मार दी, गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में किसान को सरोजनी नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मामला थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव का है।

किसान की हालत नाजुक

थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब खेत पर सो रहे एक किसान को पड़ोसी ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में किसान को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया जहां किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल घटना उस समय की है जब 55 वर्षीय किसान धनवीर सिंह खेत पर सो रहा था उसी समय पड़ोसी सूर्यपाल आया और धनवीर को गोली मार दी। घटना के काफी देर बाद जब धनवीर का पुत्र अशोक खेत पर गया तब अशोक ने धनवीर को घायल अवस्था में देखा। आनन-फानन में अशोक ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, आनन-फानन में धनवीर को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां धनवीर की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on:
16 May 2018 10:45 am