
आगरा। नई दिल्ली विशाखापट्नम एक्सप्रेस के आगरा से निकलने के कुछ देर बाद ही दो कोच के टॉयलेट एरिया में आग लग गई। इस घटना के बाद आगरा मंडल रेल प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आगरा डीआरएम मंडल के डीसीएम डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि झांसी के लिए नंबर 0510-2440787, 2440790 और ग्वालियर के लिए 0751-2432797, 2432849। उन्होंने बताया कि गाड़ी के दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: 'निर्भया जैसी घटनाएं रोजाना', इस प्रशिक्षण के बाद बेटियां बनेंगी दुर्गा
तत्काल पहुंची दमकल की गाड़ियां
गौरतलब है कि सोमवार को गाड़ी संख्या 22416, नई दिल्ली–विशाखापट्नम एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-7 में अचानक धुआं उठने लगा, गाड़ी बिरलानगर स्टेशन के पास चल रही थी। इस दौरान गाड़ी के कोच बी-6 और बी-7 दोनों के टॉयलेट एरिया में आग लग गई। आगरा डीआरएम मंडल के डीसीएम डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि तत्काल स्थानीय फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और अग्नि शमन का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान कोच के दुसरे छोर से यात्रियों को सावधानिपूर्वक तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इस घटना से कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। दोनों कोचों में सवार यात्रियों को ग्वालियर पहुंचाने के लिए तुरंत बसों की व्यवस्था की गई।
यात्रियों को पहुंचाया गाड़ियों से
इस दौरान डॉक्टर्स को भी घटना स्थल और ग्वालियर स्टेशन पर रखा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए खाने के पैकेट और पानी की बोतल तुरंत उपलब्ध कराई गईं। आगरा डीआरएम मंडल के डीसीएम डॉ संचित त्यागी ने बताया कि पहली बस लगभग 80 यात्रियों को लेकर 14:00 बजे ग्वालियर पहुंची। वहीं 300 पैकेट खाने, 500 चा य और 250 बोतल पानी घटनास्थल पर वितरित किया गया।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: मैक्स शोरूम में लगी भीषण आग