आगरा

नए साल में पुलिस ने लगाई इन पार्टियों पर रोक, सेलीब्रेशन से पहले पढ़ें ये खबर

पुलिस प्रशासन की नए साल में शराब, रेव पार्टी और स्टंट करने वालों पर रहेगी नजर, जेल में कटेगी रात

2 min read
Dec 31, 2017
rev party, bike stunt, driknk and drive, new year eve 2017, happy new year 2018, new year celebration, hotels, taj mahal, new year celebration at taj mahal, agra police, ssp amit pathak, dj music, high pitch music, party

आगरा। नए साल के आगमन के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन, पुलिस प्रशासन इस बार सख्त नजर आ रहा है। पुलिस ने आगरा में रेव पार्टी पर रोक लगा दी है। न्यू ईयर सेलीब्रेशन में रेव पार्टी नहीं कर सकेंगे, तो रास्ते में डीजे लगाने और बाइकिंग स्टंट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आदेश जारी किए हैं कि नए साल के सेलीब्रेशन में रात में इस तरह की गतिविधि करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

नशे में मिले, तो हवालात में कटेगा नया साल
आगरा में ताज के साए में न्यू ईयर का सेलीब्रेशन करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी पहुंचते हैं। होटलों में न्यू ईयर सेलीब्रेशन में देर रात तक मस्ती करते हैं और इसके बाद घर के लिए निकलते हैं। नशे में रात में गाड़ी चलाने से हादसा होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए आगरा पुलिस ने न्यू ईयर सेलीब्रेशन को लेकर सख्ती कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि रात में रेव पार्टी नहीं होगी। रेव पार्टी में युवक युवती नशा करने के साथ जमकर मस्ती करते हैं, रात 12 बजे से न्यू ईयर सेलीब्रेशन शुरू होता है, नशे में युवक युवती डांस करते हैं, रात एक से दो बजे के बाद होटल से घर के लिए निकलते हैं। इसी तरह से रात 12 बजते ही नए साल पर युवा सडकों पर बाइकिंग स्टंट करते हैं, इससे भी दुर्घटना होने की आशंका रहती है, रात में तेज स्पीड बाइक लहराते हुए निकालते हैं और होर्न बजाते हैं, इस पर भी रोक रहेगी।

पुलिस चौराहे पर मनाएगी न्यू ईयर
रविवार शाम से चौराहों पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी जाएगी। न्यू ईयर की रात में चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा और हुड़दगियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

सड़क पर बजाया डीजे, तो कार्रवाई
पुलिस ने आदेश जारी किए हैं कि रात में सड़क पर डीजे लगाकर यातायात को बाधित करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों को आगाह किया गया है कि वे रात में डीजे लगाकर लोगों को परेशान न करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
31 Dec 2017 07:14 am