— थाना खैरगढ़ क्षेत्र में 22 फरवरी को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराबी दोस्त ने महज 50 रुपए की खातिर दोस्ती का गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्यरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दोस्त की हत्या की घटना करना स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें—
यह था पूरा मामला
फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के बरौली गांव में 22 फरवरी को विजयपाल नामक एक ग्रामीण की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही निवासी बिरमा पर लगा था। बिरमा और विजयपाल दोनों आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले विजयपाल ने बिरमा से कुछ पैसे उधार लिए थे। ज्यादा पैसे तो उसने दे दिए, लेकिन केवल 50 रुपये बाकी रह गए थे। जिसको देने में विजयपाल आनाकानी कर रहा था। 22 फरवरी को शराब पीकर दोनों के बीच विवाद विवाद हुआ और बिरमा ने विजयपाल का गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें—
पुलिस ने किया घटना का खुलासा
एसपी देहात राजेश कुमार ने इस घटना के खुलासे को लेकर रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी बिरमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि विरमा ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। 50 रुपये को लेकर दोनों के बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान बिरमा ने विजयपाल का गला घोट दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।