आगरा

पाकिस्तान नाम से मशहूर है ये गली, पुलिस भी इसी नाम से जानती है…

मुस्लिम बाहुल गली का नाम पड़ा पाकिस्तान गली, जानिए क्या है कारण।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 2:43 PM IST
Pakistan street
Pakistan street

आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा के शहीद नगर में एक गली को पाकिस्तान गली के नाम से जाना जाता है। इस गली में वैसे तो हर धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन सबसे अधिक संख्या मुस्लिम परिवारों की है। अब ये नाम कैसे पड़ा इस बारे में कोई स्पष्ट तो नहीं बताता है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि एक बार यहां हिंदू और मुसलमानों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने इस गली को पाकिस्तान गली के नाम से बोलना शुरू कर दिया। अब तो आलम ये है कि पुलिस भी इस गली को पाकिस्तान गली के नाम से ही जानती है।

यहां है ये गली
शहीद नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में शहीद भगत सिंह चौराहे के पास ही ये गली है। यहां पर एडीए द्वारा आवास बनाए गए थे, जिनमें सभी धर्म के लोग रहते हैं। एक तरफ हिंदू अधिक हैं, वहीं जिस गली को पाकिस्तान गली कहा जाता है, वहां पर मुस्लिम परिवारों की संख्या अधिक है। पत्रिका टीम ने यहां के लोगों से बात की, तो उन्होंने बताया कि जो लोग चाहते हैं कि हिन्दू मुस्लिम में भाईचारा नहीं रहे, वो ही ऐसा काम कर सकते हैं।

ये कहते हैं लोग
कांग्रेस नेता जमील खान ने बताया कि हम इसी देश के वासी हैं और ये मुल्क भी हमार है। पाकिस्तानी बताना ये साजिश है, जिससे हिन्दू मुस्लिम एकता को तोड़ा जा सके। विवाद तो भाई भाई में हो जाता है, फिर इस तरह मुस्लिम बाहुल वाली इस गली को पाकिस्तान गली कहने वाले क्या साबित करना चाहते हैं। यहां के रहने वाले अब्दुल कदीर ने बताया कि बहुत बुरा लगता है जब कोई इस गली को पाकिस्तान वाली गली बोलता है। हम हिन्दुस्तानी है और हमें अपने हिन्दुस्तान से उतना ही प्रेम है, जितना अन्य को।

पुलिस चौकी में भी मशहूर ये नाम
पत्रिका टीम जब शहीद नगर पुलिस चौकी पहुंची, तो यहां भी इस गली को पाकिस्तान गली के नाम से ही जाना जाता है। यहां बैठे पुलिस के एक जवान से बात की गई, और उनसे पूछा गया, कि पाकिस्तान गली कहां हैं, तो उन्होंने इस गली तक पहुंचाने का रास्ता तक बता दिया। इस दौरान चौकी पर दरोगा भी आ गए। उनसे पूछा गया, कि क्या ये नाम पुलिस रिकार्ड में शामिल है, तो उन्होंने बताया कि आॅन रिकार्ड कुछ भी नहीं है, लेकिन हाल ही में एक मामला हुआ था, जिसमें आरोपी युवक ने अपना पता पाकिस्तान वाली गली के नाम से बताया था।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक