
आगरा। पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब आपको गाजियाबाद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पासपोर्ट के लिए प्रधान डाकघर में ही सेवा उपलब्ध होगी। 27 फरवरी को शुरू होने वाले पासपोर्ट केन्द्र का शुभारम्भ एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया करेंगे। आगरा फोर्ट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केन्द्र बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -
बच गई दौड़
अभी तक पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। ऐसे में सबसे अधिक समस्या बुजुर्गों को थी, वहीं छात्र भी अपनी पढ़ाई छोड़कर पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद के चक्कर लगाते थे, लेकिन उनकी यह समस्या अब समाप्त होने जा रही है। आगरा फोर्ट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय बनने जा रहा है। रविवार को एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि 27 फरवरी को पासपोर्ट केन्द्र का शुभारम्भ किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -
इसलिए लटका था ये केन्द्र
बता दें कि डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आगरा फोर्ट स्थित डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय करीब डेढ़ साल पहले स्वीकृत हो चुका था, इसके लिए डाक विभाग ने बिल्डिंग भी तैयार कर दी थी, लेकिन दो विभागों के बीच मामला लटक गया और शहरवासी निरास हो गए थे, लेकिन पासपोर्ट केन्द्र खुलने से आगरा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें -