आगरा

पत्रिका असर: तीसरे दिन शुरू हो गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, देखें वीडियो

पत्रिका आगरा की ओर से आगरा की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त आगरा अभियान चलाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2018, 7:22 PM IST
Patrika campaign
Patrika campaign

आगरा। पत्रिका आगरा की ओर से आगरा की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त आगरा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तीसरे दिन जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया। आज फतेहाबाद रोड पर निगम का महाबली गरजा। उपजिलाधिकारी सदर श्यामलता आंनद के नेतृत्व में फतेहाबाद रोड पर ये अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें -

पत्रिका अभियान: अतिक्रमण से कराह रहा आगरा, इन मार्गों से गुजरना नामुमकिन

मार्ग हुआ साफ
जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ टीम ने फतेहाबाद रोड पर स्थित कैला देवी कोल्ड स्टोर से होटल रमडा तक अतिक्रमण हटाया। इस अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने रोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर लगी दुकानों को हटाया। साथ ही कई लोगों के घरों की दीवार के साथ साथ टीन शेड को भी गिरा दिया गया। इस कार्रवाई में उपजिलाधिकारी सदर आगरा श्यामलता आंनद ने लोगों से दोबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी और ऐसा करने पर अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

ये भी पढ़ें -

पत्रिका अभियान: आगरा पुलिस पर भारी ये अतिक्रमणकारी

पत्रिका ने शुरू किया ये खास अभियान
पत्रिका आगरा की ओर से अतिक्रमण मुक्त आगरा का खास अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आगरा की प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है, जहां अतिक्रमण का जाल बुरी तरह बिछा हुआ है। फतेहाबाद रोड पर अतिक्रमणकारियों का जाल बिछा हुआ था, इसकी खबर पत्रिका आगरा ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।

ये भी पढ़ें -

पत्रिका अभियान: अतिक्रमण होने का जानिए क्या है मुख्य कारण

ये रहे मौजूद
अतिक्रमण मुक्त आगरा के इस अभियान में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय उपाध्याय, वाईबी शर्मा, नगर निगम के चीफ इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ताजगंज शैलेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज अरविंद शर्मा, राजस्व टीम से चौधरी भीमसेन, श्रीनिवास यादव, अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -

पत्रिका अभियान: अतिक्रमण से स्वच्छ भारत अभियान को भी बड़ा झटका

Published on: