आगरा

किसानों की आय दोगुनी करने का ये प्लान, इन फसलों को करने से होगी तरक्की

आगरा व अलीगढ़ मण्डल की मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2018 में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए टिप्स दिए गए।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2018, 10:03 AM IST
farmers
farmers

आगरा।आगरा व अलीगढ़ मण्डल की मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2018 में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए टिप्स दिए गए। गोष्ठी में आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के सभी जनपदा से आए कृषकों को कृषि वैज्ञानिकों एवं सम्बन्धित विभागाय अधिकारियों द्वारा कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पाल, कीटनाशकों का सुरक्षित उपयोग वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद तथा पोली हाउस में बीज तैयार करने आदि के संबंध में विस्तृत रूप से तकनीकी जानकारी दी गयी।

इस तरह बढ़ायें आमदनी
गोष्ठी में बताया गया कि खारे पानी में झींगा मछली पालन से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही यह अवगत कराया गया कि किसान प्रतिबन्धित कीटनाशक रसायनों का प्रयोग न करें तथा कृषि कीटनाशक रसायनों को फसल वार मात्रा की जानकारी करने के बाद ही आवश्यकतानुसार सुरक्षित तरीके से मास्क आदि पहनकर सुबह एवं शाम के समय का ध्यान रखकर प्रयोग करें। गोष्ठी में अमरूद, नींबू, मिर्च व लहसून की खेती पर बल देने को कहा गया। इस अवसर पर कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रमुख सचिव कृषि ने किया।

ये रहे मौजूद
आगरा कमिश्नर के राममोहन राव, जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल,जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी फिरोजाबाद नेहा शर्मा तथा जिलाधिकारी मैनपुरी प्रदीप कुमार सहित जिलाधिकारी एटा , जिलाधिकारी कासगंज तथा मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ आदि अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें - ताजमहल को पॉल्यूशन से बचाने के लिए शुरू हो रहा ये बड़ा अभियान

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक