आगरा

देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद ठाकुरों ने किया बड़ा ऐलान

क्षत्रिय महासभा के महामंत्री ने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है।

2 min read
Sep 11, 2018
Devkinandan Thakur

आगरा। भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर को आगरा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जैसे ही इसकी खबर क्षत्रिय महासभा को लगी तो आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में क्षत्रिय सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंचना शुरू हो गये हैं। क्षत्रिय महासभा के महामंत्री ने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी पर चुप नहीं बैठा जायेगा। बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

ये है मामला
एससी एसटी के लिए खुलकर ताल ठोंक रहे भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी ने आक्रोश फैला दिया है। वे मंगलवार को आगरा में सवर्ण वर्ग के साथ एससी एसटी एक्ट के विरोध में रणनीति बनाने के लिए आए थे। थाना हरीपर्वत पुलिस ने उन्हें प्रेसवार्ता करने से पहले की हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद कहा कि आगरा में धारा 144 लागू है और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के पास कोई परमीशन नहीं थी।


पुलिस से नहीं डरे आ गये आगरा
देवकी नंदन ठाकुर का आगरा आने का प्रोग्राम था। उनकी खंदौली के गांव सैमरा में महापंचायत होनी थी। 22 गांव के ठाकुरों ने बड़ा ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये। पुलिस ने इस महापंचायत के लिए परीमीशन नहीं दी, तो आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवकी नंदन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
11 Sept 2018 05:33 pm
Also Read
View All