आगरा

गाड़ी में बिठाने के बाद सवारियों को बना देते थे भिखारी, पुलिस ने दबोचा तो हुआ ये बड़ा खुलासा

प्राइवेट गाड़ी में यात्रियों को जाल में फंसाकर पहले बैठा लिया जाता था। मौका मिलते ही उनका सारा सामान लूट लिया जाता था।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 7:22 PM IST
lifafa gang
lifafa gang

आगरा। प्राइवेट गाड़ी में यात्रियों को जाल में फंसाकर पहले बैठा लिया जाता था। मौका मिलते ही उनका सारा सामान लूट लिया जाता था। इसके अलावा लिफाफों में रुपये रखकर इसे बदलने का काम करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से पुलिस ने दो कार के साथ अन्य सामान बरामद किया है।

इस प्रकार मिली सफलता
क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली। सूचना मिली थी कि एनएच टू फिरोजाबाद पर दो कार खड़ी हैं, जिनमें इस गैंग के सदस्य हैं और यात्रियों के साथ वारदात करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने छापा मारकर दोनों कारों में सवार सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा आगरा के अलावा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, औरैया, कानपुर, बनारस, इलाहबाद और बाराबंकी के अलावा कई अन्य जनपदों में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने सत्यवीर सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी पंज बिहार कॉलोनी एटा, रोड शिकोहाबाद, अरविंद निवासी जसराना फिरोजाबाद, मोहन पुत्र नवाब सिंह निवासी राजपुर कुर्रा मैनपुरी, सतेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह निवासी अकबर पुर फिरोजाबाद, अजीत पुत्र महावीर सिंह निवासी फिरोजाबाद, बंटू निवासी फिरोजाबाद, रामू पुत्र प्रताप सिंह निवासी जसराना फिरोजाबाद, को गिरफ्तार किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?