
आगरा। अमीर को और अमीर बनने की तमन्ना होती है। कम समय में ही अधिक पैसा कमाने की लालच होता है। इसी लालच ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद उमेश जैन नॉटी की छीछालेदर करा दी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टा लगाते हुए पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दो और साथी गिरफ्तार किए गए हैं। लोगों ने थाने से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस मुकदमा लिख चुकी थी। जेल जाना तय है। उमेश जैन की कमलानगर में भव्य कोठी है और कई कारोबार चल रहे हैं। वे समाजसेवा भी करते हैं।
यह भी पढ़ें
डेली नीड्स की दुकान में हो रहा था काम
थाना न्यू आगरा पुलिस ने रविवार की रात्रि में कार्यवाही की। आईपीएल का फाइनल मैच था। कमलानगर में बाईपास पर अंजुमन होटल के पास दाऊदयाल अग्रवाल की डेली नीड्स की दुकान है। इसी दुकान में एक केबिन है, जिसमें मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखकर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अनुज कुमार पूरी तैयारी के साथ गए थे। वहां कमलानगर निवासी पूर्व पार्षद उमेश जैन, लोहियानगर बल्केश्वर के रहने वाले दाऊदयाल अग्रवाल और आदर्शनगर बल्केश्वर निवासी गणेश लवानिया सट्टा लगाते मिले। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें
छह मोबाइल बरामद
पुलिस को मौके से 70 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल भी मिले हैं। थानाध्यक्ष न्यू आगरा का कहना है कि उमेश जैन नॉटी ही सट्टा लगा रहा था। दो अन्य लोग तो उसे सहयोग कर रहे थे। हर बॉल पर सट्टा लग रहा था।
यह भी पढ़ें
जुआ पकड़ा
इस बीच न्यू आगरा पुलिस ने ही इन्द्रपुरी में मयंक अग्रवाल के मकान पर छापा मारा। मकान बंद था, लेकिन जुआ हो रहा था। पुलिस ने मौके पर 35 हजार रुपये बरामद किए हैं। सुभाष, राकेश, गणेश, मंयक अग्रवाल, अजय गुप्ता और सलीम को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें
सिकंदरा पुलिस ने भी जुआ पकड़ा
थाना सिकंदरा पुलिस ने होटल शेल्टर में छापा मारकर 14 जुआरी पकड़े। मौके से 1.35 लाख रुपये बरामद किए गए। होटल मालिक दयालबाग का रहने वाला विष्णु शिवहरे है। इस होटल में इसी तरह की गतिविधियां होती हैं।
यह भी पढ़ें