आगरा

600 रुपये में एक घंटा, 300 रुपये अतिरिक्त लेकर दी जा रही थी ये सुविधा…

फतेहपुर सीकरी हाईवे पर स्थिति रिसोर्ट में पुलिस का पड़ा छापा, तो मच गई अफरा तफरी
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 8:30 AM IST
Feature image

आगरा। बंद रिसोर्ट के अंदर क्या हो रहा है, किसी को नहीं पता था, लेकिन जब पुलिस का छापा पड़ा, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आगराफतेहपुर सीकरी हाईवे पर मौर्या रिसोर्ट में एक घंटे का 600 रुपये लिया जा रहा था, पुलिस को सूचना मिली थी, कि बंद रिसोर्ट में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जिसमें युवक युवतियों के साथ रिसोर्ट स्टाफ को भी हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें -मेनका गांधी के बयान से उबाल, हेमराज वर्मा बोले किसान विरोध है सरकार, देखें वीडियो


मुकदमा हुआ दर्ज
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिसॉर्ट बंद होने के बाद सेक्स रैकेट चल रहा था। एक घंटे के लिए 600 रुपये में कमरा दिया जाता था, 300 रुपये में कॉल गर्ल उपलब्ध कराई जाती थी। घंटे के हिसाब से भुगतान होता था। हाईवे किनारे होने से रिसॉर्ट में काफी लोग आते थे। इंस्पेक्टर सतेंद्र राघव के अनुसार से पकड़े गए दो युवक और युवती के साथ ही रिसॉर्ट संचालक और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

मच गई अफरा तफरी
सीओ नम्रता श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस के रिसॉर्ट में पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने एक कमरे से दो युवक और एक युवती को पकड़ लिया, युवती शाहगंज क्षेत्र की है। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री सहित जब्त की गई है। पुलिस ने युवक युवती सहित रिसॉर्ट के स्टाफ को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये खेल रिसोर्ट बंद होने के बाद से ही चल रहा था। बताया गया है कि यहां ग्राहक सीधे कर्मचारियों से सेटिंग करते थे। उसके बाद कमरे में युवती को भेजा जाता था।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?