आगरा

देह व्यापार में धकेल दी पुणे की बीएड छात्रा, गलीच धंधे से ऐसे कराई मुक्त

आगरा में एक कोठे से मुक्त कराई पुणे की बीएड छात्रा

2 min read
Oct 20, 2017
demo picture

आगरा। देह व्यापार के धंधे में युवतियों को धकेला जा रहा है। आगरा की रेड लाइड एरिया में लड़कियों को लाकर बेच दिया जाता है। हाल ही में रेड लाइट एरिया में की गई छापामार कार्रवाई में एक ऐसी लड़की को बरामद किया गया, जिसे पुणे से लाकर एक युवक ने कोठे पर बेच दिया था। इस लड़की को बरामद कराने में सामाजिक संस्था महफूज संस्था ने महती भूमिका निभाई। लड़की को एक युवक ने बहलाफुसलाकर आगरा में कई महीने अपने साथ रखा। बाद में जब उसे एक कोठा संचालिका को भेज दिया गया। कई महीनों की मशक्कत के बाद महफूज संस्था ने लड़की को गलीच धंधे से निकालवाकर उसे परिवार के पास भेजा। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की उन्हें जेल भेजा गया है।

पुणे से लाकर आगरा में देहव्यापार में धकेल दी बीएड छात्रा
मामला आगरा के रेड लाइट एरिया का है। बताया गया है कि एक युवक पुणे से बीएड की छात्रा को बहला फुसलाकर आगरा ले आया और उसे देह व्यापार में धकेल दिया। कोठे पर आने वाले लोगों से लड़की ने मदद मांगी और उन्हें अपना विडियो बनाकर भेजा। इस वीडियो को महफूज संस्था के पश्चिमी कॉओर्डिनेट नरेश पारस के पास एक सूत्र ने भेजा। संस्था ने विडियो को आधार मानकर आगरा पुलिस के सहयोग से छापा डाला। लेकिन, जिस्मफरोसों ने लड़की को गायब कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की रेड की सूचना लीक होने के चलते ऐसा हुआ था। इसके बाद शहीद नगर निवासी एक युवक ने पुलिस की छापामार कार्रवाई के अगले दिन लड़की पर दबाब बनाकर एसएसपी आगरा को एक शपथपत्र सौंपा कि लड़की अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है और उसे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन, संस्था को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ और आगरा पुलिस के सहयोग से फिर छापा डाला गया। इस बार लड़की को कोठे से मुक्त करा लिया। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनयम की धारा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना छत्ता पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें

दिवाली में दबंगों की दबंगई गाली गलौज व मारपीट से महिला परेशान

लड़की ने दी तहरीर
थाना छत्ता पुलिस को लड़की ने जो तहरीर दी है उसमें उसने कहा है कि आगरा का शहीद नगर थाना सदर आगरा का निवासी मुईज उसे पुणे महाराष्ट्र में मिला था। यहां उसने उससे दोस्ती की। इसके बाद वो 22 फरवरी को आगरा लेकर आया। आगरा में उसने कुछ दिन तक उसे शहीद नगर में रखा और एक महीने के बाद उसे कश्मीरी बाजार में तांबा आम्मा के मकान में लाकर बेच दिया। वहां उसके साथ जबरदस्ती वैश्यावृत्ति कराई गई। एक महिला हिरो पत्नी श्याम कुमार निवासी शहीद नगर भी रहती थी, तो सामान लाती थी। कुछ और लड़कियां भी वहां रहती हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें

पहली पत्नी से तंग आकर दूसरी पत्नी के साथ पति ने खाया जहर, मौत
Published on:
20 Oct 2017 02:09 pm
Also Read
View All