आगरा

दिवाली के बाद ताजनगरी में बढ़ा प्रदूषण, देखने तक को नहीं मिले ग्रीन पटाखे

— पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना से अधिक बढ़ा प्रदूषण, धीरे रह गए ग्रीन पटाखे चलाने के आदेश।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 8:58 AM IST
Internet Pic
Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी का आगरा शहर पहले से ही प्रदूषण से जूझता रहा है। अब दिवाली के बाद शहर में प्रदूषण इतना बढ़ गया कि शहरवासियों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दो गुना प्रदूषण बढ़ा। रात के समय आसमान में धुंध सी छाई रही। सबसे अधिक प्रदूषण ताजमहल क्षेत्र में बढ़ा।
यह भी पढ़ें—

टीटीजेड ने लगाए प्रतिबंध
ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के नाम पर टीटीजेड अथॉरिटी ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 429 रहा जो महज 24 घंटे पहले 280 पर था। केवल रातभर में आतिशबाजी के कारण प्रदूषण स्तर में एकाएक यह उछाल आया। शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण ताजमहल के पास दर्ज किया गया। ताज के 500 मीटर दायरे से सटे पीएसी मैदान पर यूपी मेट्रो द्वारा निर्माण कार्य जारी है तो दूसरी ओर शाहजहां पार्क के पास आगरा स्मार्ट सिटी पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा है। न केवल दिवाली, बल्कि गोवर्धन पूजा के दिन भी रात तक लोग धूल कणों की मात्रा 500 के पार होने के कारण सांस लेने में परेशानी का अनुभव करते रहे। ताजनगरी में वाहनों का अधिक दबाव तो है ही साथ ही सीवर, पानी, गैस और मेट्रो की लाइन भी बिछाने का काम चल रहा है।

जलाकर किया कूड़े का निस्तारण
दिवाली पर कचरे का निस्तारण जलाकर किया गया। ताज और नुनिहाई पर पीएम 10, पीएम 2.5 कण बढ़े मिले। नाइट्रोजन डाईऑक्साइड की सांद्रता नुनिहाई सेंटर पर बढ़ी मिली। आगरा में प्रदूषण को रोकने के लिए दो घंटे के लिए केवल ग्रीन पटाखे चलाने के आदेश थे लेकिन पूरे शहर में ग्रीन पटाखे खोजे नहीं मिले। सामन्य पटाखों को फोड़कर ही लोगों ने दिवाली का पर्व मनाया। प्रदूषण को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा लैब के प्रभारी कमल कुमार का कहना है कि दिवाली पर सामान्य दिनों के मुकाबले दो गुना से ज्यादा प्रदूषण हुआ है। ताजमहल के पास ज्यादा पार्टिकुलेट मैटर मिले हैं। बीते साल के मुकाबले ताज और नुनिहाई दोनों केंद्रों पर प्रदूषण स्तर बढ़ा पाया गया है।

यह रहा शहर का एक्यूआई
ताजमहल 525
नुनिहाई 458
शाहजहां पार्क 465
संजय प्लेस 435
आवास विकास 427
शास्त्रीपुरम 402
मनोहरपुर 396

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक