आगरा

राजनाथ सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान किया था जो वादा, सांसद ने पहले ही सत्र में उठाई उसके लिए आवाज, इन क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

सांसद राजकुमार चाहर ने संसद के प्रथम सत्र में रखी आलू प्रोसेसिंग यूनिट की मांग, राजनाथ सिंह भी कर चुके हैं वादा।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2019, 6:06 PM IST
Potato Processing Unit
Potato Processing Unit

आगरा। राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव 2014 रहा हो, या फिर लोकसभा चुनाव 2019 दोनों ही चुनाव प्रचार के दौरान ताजनगरी के आलू किसानों से वादा किया था, उस वादे को संसद के प्रथम सत्र में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने उठाया। राजकुमार चाहर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से कहा कि सीकरी के किसान कम पानी में आलू की फसल कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें लागत मूल्य के लिए संघर्ष करना होता है। उनके लिए आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की क्या योजना है। इसके साथ ही क्षेत्र की सिंचाई के लिए क्या प्रावधान है।

मिला ये जवाब
सांसद चाहर ने सदन में प्रश्न के माध्यम से बताया कि फतेहपुर सीकरी में मुगलकाल से जल संकट है। इस कारण अकबर को भी ये स्थान छोड़कर जाना पड़ा था। पीने से लेकर सिंचाई तक के लिए क्षेत्रीय लोग परेशान है। सिंचाई के लिए डिप इरिगेशन को लेकर सरकार की क्या योजना है। इसके लिए तेजी से काम होना चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने उनकी प्रश्न को गंभीरता से लेते हुए जवाब दिया कि आलू प्रोसेसिंग यूनिट के लिए फूड प्रोसेसिंग में चर्चा की जाएगी।

लंबे समय से हो रही मांग
बता दें कि आगरा में आलू की बड़ी पैदावार है। इसके लिए किसान नेताओं द्वारा लंबे समय से आलू प्रोसेसिंग यूनिट की मांग की जा रही है। चुनाव के दौरान नेताओं के भाषण में आलू प्रोसेसिंग यूनिट का सपना तो किसानों को दिखाया गया, लेकिन ये तोहफा मिल नहीं सका। इतना ही नहीं, सत्ता पक्ष के स्टार प्रचाकरकों ने भी आगरा के किसानों को ये सपना दिखाया। 2014 का चुनाव जीतने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी किसानों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी।

फिर जागी उम्मीद
फतेहपुर सीकरी सांसद द्वारा संसद के प्रथम सत्र में ये मुद्दा उठाए जाने से आगरा के किसानों को फिर से उम्मीद जाग उठी है। यदि आलू प्रोसेसिंग यूनिट आगरा में स्थापित होती है, तो आगरा के किसानों को तो बड़ा फायदा होगा ही, साथ ही फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़ के किसान भी लाभाविंत हो सकेंगे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक