
फोटो सोर्स- पत्रिका
Protest against smart meters in Agra::आगरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। लोगों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़ लिया। महिलाएं स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलित हो गई व। उनका कहना था कि हमें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। यह बहुत तेज चलता है। बिना इस्तेमाल किये भी बैलेंस कम हो जाता है। स्मार्ट मीटर की खास बात यह है कि बैलेंस माइनस होते ही बिजली कट जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसमें कई प्रकार की अनियमितता सामने आ रही हैं। जिसका विरोध किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्मादपुर के रहने वाले लोगों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। छलेसर गांव के लोगों ने अपने घर में लगे मीटर को उखाड़ लिया। महिलाएं मीटर लेकर सड़क पर आ गईं। उनका कहना था कि मीटर काफी तेज गति से चल रहा है, बिना उपयोग के ही बैलेंस में कटौती हो रही है।
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। रिचार्ज के खत्म होते ही सप्लाई बंद हो जाती है। इससे भी ज्यादा परेशानी यह है कि रिचार्ज कराने के बाद भी सप्लाई फिर से शुरू नहीं होती है, जो एक तकनीकी खामी है। इस संबंध में बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सबसे बड़ी कमी स्मार्ट मीटर का तेज चलना है। यह उपयोग की जाने वाली बिजली से अधिक रीडिंग बताता है। बिना बिजली का उपयोग करे बैलेंस में कटौती हो जाती है और इस संबंध में कोई कुछ बताने को भी तैयार नहीं है। शिकायत यह है कि बार-बार रिचार्ज करने पर घर का बजट बिगड़ रहा है। रिचार्ज करने के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू नहीं होती है। यह इंटरनेट के माध्यम से चलता है जो 15 मिनट में उपयोग की गई बिजली के विषय में जानकारी देता है।
इस संबंध में सरकार ने बड़ी घोषणा की है। बताया गया है कि बकाया होने की स्थिति में 1 किलोवाट के कनेक्शन में 25 दिनों तक सप्लाई बंद नहीं होगी, जबकि 2 किलोवाट के कनेक्शन में 200 रुपये बकाया होने तक बिजली नहीं काटी जाएगी। इन सबके बावजूद स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Published on:
03 May 2026 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
