
फोटो सोर्स- पत्रिका
Meta AI alert saves teen's life: आगरा में सात समुंदर पार से आए मेटा एआई अलर्ट के कारण घर का चिराग बुझने से बच गया। मेटा एआई से सूचना आते ही सक्रिय हुई पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर के घर पहुंच गई। उस समय किशोर सुसाइड नोट लिख चुका था जिसमें बताया, "अम्मी, मैं आपको तकलीफ नहीं देना चाहता था।" पुलिस को पास में मोटी रस्सी और हाथ में कीटनाशक की सीसी मिली। पुलिस को सामने देख किशोर चौंक गया। पुलिस ने लड़के से बातचीत की और उसे समझाया। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर की दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई। देखते-देखते दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन ब्रेकअप होने के बाद किशोर अवसादग्रस्त हो गया और आत्महत्या करने की सोचने लगा।
किशोर ने एख वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह आत्महत्या की तैयारी करता दिखाई पड़ रहा है। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा कि "आपको तकलीफ नहीं देना चाहता था अम्मी, इसलिए मैं अपनी मौत का कारण इस लेटर में लिख रहा हूं। मुझे माफ कर देना।"
इंस्टाग्राम मेटा एआई सिस्टम ने सुसाइड नोट को नोटिस किया और इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को भेजी। ईमेल पर मेटा एआई से मिली जानकारी के बाद जेतपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और 11 मिनट में मौके पर पहुंच गई। उसने देखा कि किशोर आत्महत्या की पूरी तैयारी कर चुका था, सामने रस्सी और हाथ में जहरीले पदार्थ की सीसी थी।
पुलिस को सामने देख किशोर चौंक गया। पुलिस ने किशोर से बातचीत की और काउंसलिंग करके उसे समझाया। पुलिस को समझने के बाद किशोर ने भी वादा किया कि भविष्य में वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएगा। मेटा एआई और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से घर का चिराग बुझने से बच गया। घर वालों ने भी राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।
Published on:
05 May 2026 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
