आलू किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य चाहिए, तो वे इधर उधर नहीं भटकें।
आगरा। आलू किसानों के लिए बड़ी खबर है। अब यदि आलू किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य चाहिए, तो वे इधर उधर नहीं भटकें। जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया है कि बाजार हस्तक्षेप योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 में उत्पादित आलू को कृषकों से रुपये 5490 प्रति मैट्रिक टन की दर से पीसीएफ द्वारा क्रय किये जाने हेतु क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। क्रय केन्द्र पर प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
यहां करें संपर्क
जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया है कि पीसीएफ भण्डारण केन्द्र, जगनेर रोड ग्राम गहर्रा खुर्द तहसील सदर का प्रभारी जय प्रसाद द्विवेदी फोन नंबर 8765984831 को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार पीसीएफ भण्डारण केन्द्र, मण्डी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग, फतेहपुर सीकरी का प्रभारी संजू कुशवाहा मो.- 8765984828, पीसीएफ भण्डारण केन्द्र, बरहन रोड सबाई, एत्मादपुर का प्रभारी रमेश यादव मो.-8765984824, पीसीएफ भण्डारण केन्द्र, बिचैला मोड फतेहाबाद का प्रभारी अनुज कपूर मो.-8765984829, पीसीएफ भण्डारण केन्द्र, बाह का प्रभारी संजीव सत्यार्थी मो.-8765984826 तथा पीसीएफ भण्डारण केन्द्र, मण्डी समिति खेरागढ़ का प्रभारी शांती प्रसाद मो.-8765984830 को नियुक्त किया गया है।
31 मार्च तक होगी खरीद
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि कृषकों से भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार फेयर एवरेज क्वालिटी का आलू 31 मार्च 2018 तक क्रय किया जायेगा। फेयर एवरेज क्वालिटी के मानक के अनुसार आलू का व्यास 30 से 55 मिलीलीटर होना चाहिए तथा आलू की-शेप्ड, कट फट, ओवर साइज, अण्डर साइज एवं रोगग्रस्त नहीं होना चाहिए। कृषकों का आलू उनकी जोतवही, खतौनी तथा खसरा के अनुसार क्रय किया जायेगा तथा क्रय किए गए आलू की धनराशि का भुगतान कृषकों के बैंक खाते में किया जाएगा। उन्होंने कृषकों से अनुरोध किया है कि वे अपने आलू को उक्त क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर योजना का लाभ उठायें।
ये भी पढ़ें -
VIDEO पुलिसकर्मियों ने व्यापारी की पत्नी के साथ की शर्मनाक हरकत, विरोध पर व्यापारी को बेरहमी से पीटा
डीजीपी ने बताया कि किस तरह यूपी में होली पर शांति व्यवस्था बनाने में मिली सफलता, देखें वीडियो