आगरा

बिजली कर्मचारियों के इस ऐलान से बड़ेंगी मुश्किलें

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2018, 9:05 AM IST
Feature image

आगरा। उत्तर प्रदेश के सात जिलों में बिजली निजी हाथों में देनेे के विरोध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे इन कर्मचारियों ने ऐलान किया किया कर्मचारी सिर्फ कार्यालय में शाम पांच बजे तक ही कार्य करेंगे। अवकाश के दिन कोई कार्य नहीं होगा। इस ऐलान से आमजन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

नहीं होगा कोई काम
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि आज से कर्मचारी सिर्फ कार्यालय में शाम पांच बजे तक ही कार्य करेंगे। अवकाश के दिन में कोई कार्य नहीं होगा। केवल अपने लिए निर्धारित कार्य ही करेंगे। किसी भी अधीनस्थ या उच्चा अधिकारी का कार्य नहीं यिका जाएगा। शाम पांच बजे के बाद अगले दिन सुबह 10 बजे तक और अवकाश के दिन मेंटेनेंस का भी कार्य नहीं होगा। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय पर हर रोज दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन होगा।

इसका विरोध कर रहे कर्मचारी
डीवीवीएनएल कार्यालय में मंगलवार को धरना प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अभियंता इंजीनयिर राजीव जैन ने कहा कि लखनउ, बनारस, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ सहित सात शहरों की विद्युत व्यवस्था को सरकार निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। इसका कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण से आमजन का कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि उनकी परेशानियां बढ़ जाएंगी। प्रदर्शन के दौरान एके त्यागी, आरएल यादव, वाईपी सिंह, वीपी सिंह, राकेश पाल सिंह, विष्णु शर्मा, आशोक कुमार, डीसी शर्मा, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

तीनों क्रिकेटरों की अलग हैं खूबियां
वरिष्ठ क्रिकेटर सर्वेश भटनागर ने बताया कि तेजेन्दर सिंह को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिल रहा है। आईपीएल में पहुंचाने के लिए तेजेन्दर सिंह ने कड़ी मेहनत की। बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी तेजेन्दर सिंह ने महारत हासिल में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं दीपक और राहुल के कोच लोकेन्द्र चाहर ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का अनुभव पहले से हैं, लेकिन इस बार टीम बदल गई हैं, इसलिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दोनों ही खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?