आगरा

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का हुआ शुभारम्भ, अब मुफ्त में मिलेगा पांच लाख तक का इलाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' का शुभारम्भ हो चुका है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 3:04 PM IST
Pradhan Mantri Jan Aarogya Yojana
Pradhan Mantri Jan Aarogya Yojana

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' का शुभारम्भ हो चुका है। झारखंड से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना को लॉन्च किया, जिसका सीधा प्रसारण आगरा के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में दिखाया गया। इसके तहत 10 करोड़ परिवारों यानी करीब 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। आगरा में इस योजना का शुभारम्भ एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने किया।

यूपी में मिलेगा बड़ा लाभ
उत्तर प्रदेश में इस योजना से करीब 6 करोड़ परिवार लाभाविंत होंगे। एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने इस योजना का शुभारम्भ करते हुये कहा, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन गरीब परिवारों को ये तोहफा दिया है, जो धन के अभाव में अभी तक दम तोड़ते थे। महंगे अस्पताल में इलाज कराना सिर्फ सपना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पांच लाख रुपये का इलाज किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में फ्री में कराया जा सकेगा। इस योजना के तहत किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

आरोग्य मित्रों की होगी अहम भूमिका
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी ने बताया कि इस योजना के तहत आरोग्य मित्रों की भी तैनाती की जायेगी, जो इस योजना का लाभ दिलाने में पूरी सहायता करेंगे। उन्होंने बताया कि नैशनल हेल्थ एजेंसी ने 14,000 आरोग्य मित्रों को अस्पतालों में तैनात किया गया है। इनके पास मरीजों की पहचान सत्यापित करने और उन्हें इलाज के दौरान मदद करने का काम होगा। लाभार्थियों के वेरिफिकेशन में इन आरोग्य मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, इसके अलावा किसी भी पूछताछ और समस्याओं के समाधान के लिए भी मरीज इन लोगों से संपर्क कर सकेंगे।

ये लोग होंगे पात्र
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 2011 के सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना में गरीब के तौर पर चिह्नित किए गए सभी लोगों को इसके लिए पात्र माना गया है। बताया गया है कि ये शुरुआत है। इस योजना का ये प्रथम चरण शुरू हो चुका है, इसके बाद धीरे धीरे ये योजना वृहद्ध स्तर पर लागू होगी और बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?