आगरा

शिक्षकों की समस्या पर हुआ मंथन, लिया गया ये निर्णय

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के सामने आने वाली तमाम समस्याओं को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया।

2 min read
Apr 26, 2018
Primary Teachers

आगरा। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के सामने आने वाली तमाम समस्याओं को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षक, शिक्षकाओं ने अपनी समस्याओं को बताया और निदान की अपील की। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एम तय्यब शाह ने एवं संचालन संजीव शर्मा कोषाध्यक्ष ने किया।

यहां हुई बैठक
प्राथमिक शिक्षक संघ नगर क्षेत्र आगरा की मासिक बैठक संघ के कार्यालय बुढ़ान सैय्यद आगरा पर आयोजित की गई। नगर मंत्री राजीव वर्मा ने शिक्षकों की समस्याएं मुख्यतः विद्युत कनेक्शन न होना, पेयजल व्यवस्था, जर्जर भवन, एमडीएम की काँवर्जन कॉस्ट, रसोइया मानदेय, शौचालय की कमी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमी आदि समस्याओं पर मंथन किया। सभी समस्याओं का निराकरण कराने का अश्वासन दिया। मोहम्मद फैसल मीडिया प्रभारी ने सभी शिक्षकों से एकजुटता बनाये रखने की अपील की। संयुक्त मंत्री निधि श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं से एकता के साथ रहने को कहा, जिससे कोई उनका शोषण न कर सके।

इन समस्याओं पर भी हुई चर्चा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके चौहान ने नगर क्षेत्र के स्कूलों में बिजली व्यवस्था न होने पर मंथन किया व जल्द ही सभी स्कूलों में बिजली की व्यवस्था बनाए जाने के लिये उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही। प्रचार मंत्री राजवीर सिंह ने पदोन्नति काउंसिल उपरांत जोइनिंग लेटर अभी तक न मिलने का कारण जानने हेतु बीएसए से इसका संज्ञान लेने की बात कही। मंजु चन्द्राणी ने अपने विद्यालय में पेयजल न होना व विद्यालय भवन जर्जर होने की बात नगर मंत्री से कहीं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कीर्ति दुबे ने स्कूलों के खातों में हुए धन का मदवार विवरण का न पता चलना भी गंभीर समस्या के बारे में अपने विचार रखे।

Published on:
26 Apr 2018 07:14 pm
Also Read
View All