आगरा

बहुजन समाज के कार्यक्रम में प्रियंका के आने की खबरों से मायावती परेशान, दलितों की राजधानी में आएंगी प्रियंका

हर साल आगरा में सजती है भीम नगरी, इस बार प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम हो सकता है तय, 15 अप्रैल को आ सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

less than 1 minute read
Mar 19, 2019
बहुजन समाज के कार्यक्रम में प्रियंका के आने की खबरों से मायावती परेशान, दलितों की राजधानी में आएंगी प्रियंका

आगरा। सपा बसपा रालोद का गठबंधन बेशक नहीं हुआ। लेकिन, प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में इन दलों के साथ अपनी तरफ से सामंजस्य बैठाकर चल रही हैं। लेकिन, प्रियंका के एक कदम ने मायावती को परेशान कर दिया है। दलितों की राजधानी में प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन की खबरों ने चुनावी खलबली मचा दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा में भीम नगरी महोत्सव का उद्घाटन कर सकती है। इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है।

हर साल सजती है भीमनगरी
शहर में 15 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आ सकती हैं। वे अंबेडकर जयंती पर सजने वाली उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध भीमनगरी का उद्घाटन कर सकती हैं। भीमनगरी आयोजन समिति ने लखनऊ में प्रियंका गांधी से मुलाकात करके उन्हें आमंत्रित किया। प्रियंका ने आने की मौखिक सहमति दे दी है। बता दें कि इस बार भीमनगरी का आयोजन ताजगंज स्थित कहरई क्षेत्र में किया जा रहा है। भीमनगरी का कार्यक्रम हर वर्ष 15, 16 और 17 अप्रैल को होता है। इससे पहले 14 अप्रैल को आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाती है।

पिछले सालों की प्रगति रिपोर्ट देखी
समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल, समिति सदस्य और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के अनुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में बीते दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। उन्हें भीम नगरी के आयोजन के बारे में जानकारी दी गई थी। प्रियंका गांधी ने पिछले वर्षों की प्रगति रिपोर्ट्स को बारीकी से देखा था। उनके आने की तैयारियों में एक ओर जहां भीम नगरी आयोजन समिति के पदाधिकारी तैयारियां में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां इसका कुछ और ही मतलब निकालने में जुट गई हैं।

Published on:
19 Mar 2019 10:18 am
Also Read
View All