आगरा

‘श्याम से साइको श्याम’ बनने की कहानी, महिलाओं को देखकर करता प्राइवेट पार्ट पर हमला

Agra News: आगरा के दयालबाग में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के प्रायवेट पार्ट पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी श्याम सुंदर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से विवाद के बाद महिलाओं से नफरत की बात सामने आई है।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
गिरफ्तार हुआ साइको किलर (फोटो सोर्स-AI)

Agra News: न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र में 22 फरवरी की सुबह 50 वर्षीय सोना देवी पर एक युवक ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया था। घटना अदन बाग के पास उस समय हुई जब महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घायल महिला को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी हमलावर ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारा था। वो चाकू शरीर में ही धंसा छोड़कर भाग निकला था।

ये भी पढ़ें

बालिग होने का दावा कर मुस्लिम प्रेमी संग भागी हिन्दू युवती, अब उम्र को लेकर उलझा मामला; गांव में बढ़ा तनाव

पत्नी से विवाद के बाद पनपी नफरत

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी से लगातार विवाद के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद उसके मन में महिलाओं के प्रति गुस्सा और नफरत भर गई। घटना वाले दिन महिला ने उसे टोका तो वह आपा खो बैठा और हमला कर दिया।

100 से ज्यादा CCTV खंगालने के बाद गिरफ्तारी

महिला के बेटे राहुल अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से सुभाष नगर भूड़ का बाग निवासी श्याम सुंदर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ।

पुलिस के लिए चुनौती बना था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास मोबाइल नहीं था और वह घर पर भी नहीं रुकता था। कभी पार्क, कभी सड़क किनारे और कभी अस्पताल परिसर में सो जाता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह स्थान बदल देता था, जिससे उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Also Read
View All

अगली खबर