26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालिग होने का दावा कर मुस्लिम प्रेमी संग भागी हिन्दू युवती, अब उम्र को लेकर उलझा मामला; गांव में बढ़ा तनाव

Saharanpur News: सहारनपुर में एक हिन्दू युवती के मुस्लिम प्रेमी संग जाने के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। युवती ने वीडियो जारी कर खुद को बालिग बताया है, जबकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच और तलाश में जुटी है।

2 min read
Google source verification

Saharanpur News: सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव की रहने वाली कशिश 24 फरवरी की रात अपने प्रेमी आजम के साथ घर से चली गई। इसके बाद परिवार ने गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच युवती का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। युवती ने यह भी कहा कि उसे अपने परिवार से खतरा है और उसने कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

भाई हर्ष और फूफा हमें मारना चाहते हैं

लड़की ने परिजनों पर आरोप लगाया है कि मेरा भाई हर्ष और फूफा आजम को जान से मार देंगे। युवती बोली, कोई भी आजम के परिवार को परेशान नहीं करें। मैं अपनी मर्जी से भाग कर आई हूं। आजम को मैंने सुसाइड का डर बताया तब जाकर वो मेरे साथ आया है। हमने सारे कागज तैयार कर लिए है, और अब ये थाने में भिजवा दिए है।

पंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी

युवती के घर से जाने के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों का कहना है कि मुस्लिम युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। वहीं, कुछ संगठनों ने पंचायत कर पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उम्र को लेकर उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती की उम्र 17 साल 5 महीने बताई गई है, जबकि वीडियो में युवती खुद को 18 साल से अधिक बता रही है। इस वजह से मामला कानूनी रूप से संवेदनशील हो गया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और युवती की सही उम्र का सत्यापन किया जा रहा है।

गांव में पुलिस बल तैनात, तलाश जारी

एसपी देहात सागर जैन के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।