
आगरा। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग को श्रद्धांजलि देने मानो समूचे आगरा उमड़ पड़ा। हर कई गमजदा। हर किसी की जुबां पर एक ही बात- हीरा था हीरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नजर में जगन प्रसाद गर्ग कोहिनूर थे। महाराजा अग्रसेन सेवासदन, लोहामंडी के दोनों सभागार फुल। बाहर गैलरी फुल। नीचे मैदान फुल। पार्किंग फुल। कोठी मीना बाजार मैदान में कार पार्किंग हुई। सड़क पर जाम ही जाम।
10 अप्रैल को हुआ था निधन
भारतीय जनता पार्टी के आगरा उत्तर सीट से लगातार पांचवीं बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का हृदयाघात से 10 अप्रैल, 2019 को निधन गया था। वे 67 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। विधायक की शवयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे। वे ऐसे विधयाक थे जो सर्वसुलभ थे। 20 जुलाई 1952 को जन्मे जगन प्रसाद गर्ग के नाम रिकॉर्ड है कि उन्होंने आज तक कोई चुनाव नहीं हारा। जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा पूर्वी सीट से पहला चुनाव 1998 में जीता था।
जगन प्रसाद गर्ग की याद में सेवा प्रकल्प शुरू होगा
शुक्रवार को अग्रवाल महासभा ने उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा था समय था पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक। आमतौर पर श्रद्धांजलि सभा में लोग आधा घंटा या 15 मिनट पहले पहुंचते हैं। यहां तो 11 बजे से ही भीड़ उमड़ रही थी। सबके पास कोई न कोई अनुभव था। जगन गर्ग अजात शत्रु थे, इसका प्रमाण यह है कि फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने लोगों को याद दिलाया कि जगन प्रसाद गर्ग ने भाजपा प्रत्याशी को आगरा उत्तर सीट से डेढ़ लाख वोटों से जिताने की बात कही थी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने जगन प्रसाद गर्ग की याद में सेवा प्रकल्प चलाए जाने की बात कही। भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि उनका संबंध 1961 से था, जब वे सरैंधी (खेरागढ़) से आगरा में बाग अंता (लोहामंडी) में रहने आए थे। उन्होंने कामना की कि जगन प्रसाद गर्ग फिर से जन्म लेकर आगरा की धरती पर आएं।
उत्तर प्रदेश के ऐसे एकमात्र विधायक
जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा पूर्वी सीट से पहला चुनाव 1998 में जीता। यहां से तीन बार विधायक रहे। फिर इस सीट का नाम आगरा उत्तर हो गया। 2012 और 2017 का चुनाव भी जीता। हर चुनाव में टिकट के दावेदार प्रकट होते थे, लेकिन वे सब पर भारी पड़ते रहे। उत्तर प्रदेश के एक मात्र ऐसे विधायक थे जो विधायक निधि में अपनी जेब से एक लाख रुपये लगाते थे। स्वयं की सफाई सेना रखते थे। सड़कों का पैचवर्क भी स्वयं के खर्चे से कराते थे।
इन्होंने रखे विचार
महापौर नवीन जैन, एससी आयोग के चेयरमैन और आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, भाजपा के बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, विधायक चौधरी उदयभान सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश, उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक, लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय़ शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राजकुमार चाहर, आगरा से प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल, मुरालीलाल फतेहपुरिया, दिनेश बंसल, बाबूराम गुप्ता, केदारनाथ अग्रवाल, डॉ. वीडी अग्रवाल, मुकेश नेचुरल, डॉ. सुमंत गुप्ता गांधी, वीरेन्द्र अग्रवाल, सुधीर गुड्डू, पूर्व कुलपति डॉ. जीसी सक्सेना, भगवान दास बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विजय बंसल, मोहन अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुशील गोयल, गोपाल खंडेलवाल, खेमचंद गोयल आदि ने विचार प्रकट किए। संचालन पूर्व पार्षद संदीप गोयल ने किया। मंच से विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, राम प्रताप चौहान, डॉ. जीएस धर्मेश, फिरोजाबाद की महापौर नूतन राठौर, पूर्व महापौर अंजुला माहौर का नाम भी पुकारा गया।
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
विधायक हेमलता दिवाकर, महेश गोयल, फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा, लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता शिवशंकर शर्मा, पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, रविकांत गर्ग (मथुरा), डॉ. रामबाबू हरित, टीएन अग्रवाल, बृजभूषण गोयल, जगन दास रमानी, संघ परिवार से हरिशंकर शर्मा, जगदीश वशिष्ठ, पंकज खण्डेलवाल, मनमोहन निरंकारी, मनोज गर्ग, बृज भूषण गोयल, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री भानु महाजन, महामंत्री हेमंत भोजवानी, अशोक पिप्पल, उपाध्यक्ष नवल तिवारी, बबलू लोधी, राजकुमार गुप्ता, संजीव चौबे, मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया, बॉबी वर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, दीपक ढल, नितेश शिवहरे, पूर्व बसपा सांसद सीमा उपाध्याय, सपा शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, बबिता चौहान, कुंदनिका शर्मा, निर्मला दीक्षित, रश्मि सिंह, राधा शर्मा, कवियत्री डॉ रुचि चतुर्वेदी, क्षमा जैन सक्सेना, दुष्यंत जादौन, पार्षद शोभाराम राठौर, दीपक अग्रवाल, समाजसेवी नरेश पारस, प्रांशु दुबे आदि ने भी श्रंद्धाजंलि अर्पित की।
जगन प्रसाद गर्ग से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
1- यूं तो हमने अनेक विधायक देखे हैं, जगन प्रसाद गर्ग सा नहीं देखा...
2- भाजपा विधायक की मौत से हर आंख दिखी नम, अंगरक्षक ने बताया क्या हुआ था, देखें वीडियो
3- लगातार पांचवी बार जीतने वाले विधायक का निधन, भाजपा में शोक की लहर
4- भाजपा विधायक ने कहा- क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है.. हम बनिए हैं..
5- वाजपेयी को राजनीतिक पिता मानने वाले विधायक ने कराई काव्यांजलि, देखें वीडियो
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .