आगरा

आगरा को चाहिए ऐसा मेयर, जिसमें हों ये खूबियां…, देखें वीडियो

नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में आगरा में ये चुनाव और भी गर्माता जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2017, 3:40 PM IST
Puran Dawar
Puran Dawar

आगरा। नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में आगरा में ये चुनाव और भी गर्माता जा रहा है। सभी दलों में मेयर का टिकट पाने के लिए दावेदारों की लम्बी लाइन लगी है। कुछ के नाम चर्चा में हैं, तो कुछ अपनी जुगाड़ फिट करने में अभी भी जुटे हुए हैं। पत्रिका टीम ने आगरा के मशहूर जूता निर्यातक और समाजसेवी पूरन डाबर से बात की, तो उन्होंने बताया कि कैसा चाहिए आगरा को मेयर।

ये बोले पूरन डाबर
पूरन डाबर ने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि मेयर ऐसा होना चाहिए, जो विकास पर फोकर करे। उन्होंने बताया कि मेयर का पद राजनीतिक नहीं होता था। ये पद उनके लिए बनाया गया था, जो आर्थिक रूप से सशक्त हों। यही कारण था, कि इनका कोई मानदेय या भत्ता तय नहीं था। मेयर किसी राजनैतिक दल से प्रभावित भी नहीं होना चाहिए। मेयर ऐसा होना चाहिए, जो शहर की नब्ज को समझे। उनसे जब पूछा गया, कि कोई भी पार्टी का मेयर प्रत्याशी के पद के रूप में प्रस्ताव लेकर आए, तो वे स्वीकार करेंगे, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचेंगे।

ये होनी चाहिए खूबियां
उन्होंने बताया कि मेयर ही, नहीं बल्कि पार्षदों में भी कुछ खूबियां होनी चाहिए, जिससे शहर में विकास की गंगा बहती रहे। उन्होंने बताया कि कुछ पार्षद उम्मीदवार चिकित्सा क्षेत्र से आने चाहिए, कुछ खेल जगत से, कुछ शिक्षा से जुड़े लोग होने चाहिए। क्योंकि जब इन क्षेत्रों से लोग आएंगे, तभी शहर का विकास मुमकिन है।

कैसे होगा विकास
पूरन डाबर से जब पूछा गया, कि उनकी कॉलोनी भरतपुर हाउस में जो विकास कार्य किए गए हैं, उनके कारण उनकी कॉलोनी देश में स्वच्छता के लिए चौथा नंबर प्राप्त कर चुकी है, ऐसे में शहर का विकास भी वे क्या इसी तर्ज पर करेंगे, तो उन्होंने कहा कि काम क्वालिटी वाला होना चाहिए। भले ही एक क्षेत्र को डवलप किया जाए, लेकिन कार्य ऐसा होना चाहिए, जिसकी चर्चा हो, जो राहत देने वाला हो। उन्होने कहा कि ये तो बाद में पता चलेगा, कि मेयर के अधिकार क्षेत्र में क्या होता है, लेकिन जहां तक अधिकार होंगे, उस हिसाब से हर साल काम कराने का प्रयास रहेगा, वो भी गुणवत्तापूर्ण।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?