आगरा

राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज ने आगरा के बारे में ये क्या कह दिया, देखें वीडियो

राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज (प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर) ने आगरा को लेकर पत्रिका से विचार साझा किए।

2 min read
May 08, 2018
दादाजी महाराज
दादाजी महाराज

आगरा। राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज (प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर) का कहना है कि उन्हें आगरा से बहुत प्यार है, लेकिन आगरा का जिस तरह से विकास होना चाहिए, उस तरह से नहीं हुआ है। हां, लोग प्रयास कर रहे हैं। राधास्वामी मत के आदि केन्द्र हजूरी भवन, पीपल मंडी में दादाजी महाराज पत्रिका से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें

जरूर पढ़िए राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज का ये साक्षात्कार

शहर से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए

आगरा विश्वविद्यालय के दोबार कुलपति और आगरा कॉलेज में इतिहास एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष रहे दादाजी महाराज ने कहा- मैं आगरा में पैदा हुआ हूं। पढ़ा लिखा हूं। नौकरी की है। 40 साल यहां पर काम किया है। आगरा से मुझे बहुत प्यार है। आगरा का उद्धार होना चाहिए। लेकिन जिस तरह से काम होना चाहिए, वह नहीं हुआ है। इस शहर की गरिमा है। शहर में सबको आतमसात करना की क्षमता है। इसके साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। दादाजी महाराज ने बताया कि की संकरी गलियां भी यहां की खूबसूरती को दर्शाती हैं। इन संकरी गलियों के पीछे भी एक रहस्य छिपा हुआ है।

यह भी पढ़ें

चुनाव से पहले वादे बहुत होते हैं

आगरा शहर में अवस्थापना सुविधाओं के बारे में पूछे जाने पर दादाजी महाराज ने कहा कि लोग प्रयास कर रहे हैं और ये प्रयास सही हैं। आगरा को चमका रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर ने कहा कि चुनाव से पहले वादे बहुत होते हैं। वादे कितने पूरे होते हैं, ये महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

Published on:
08 May 2018 08:10 am