आगरा

कहीं राहत, तो कहीं आफत की बारिश, देखें तस्वीरें

ताजमहल के शहर आगरा में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन कहीं राहत की, तो कहीं ये बारिश आफत बन रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 3:46 PM IST
Rain Monsoon
Rain Monsoon

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में झमा झम बारिश हो रही है, लेकिन कहीं राहत की, तो कहीं ये बारिश आफत बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस बारिश से जितना फायदा हो रहा है, उतना ही मुसीबत ये बारिश शहरी क्षेत्र में खड़ी कर रही है। आप सोच रहे होंगे मुसीबत कैसे, तो आपको बता दें कि बारिश के बाद लोगों का सड़कों से गुजरना आसान नहीं होता है। कुछ देर की बारिश में ताजनगरी की सड़कों पर तालाब जैसा नजारा होता है।

जलभराव से लोग परेशान
दो दिन से आगरा में छाये आसमान से कब बारिश शुरू हो जाए, पता ही नहीं चलता है। कभी हल्की फुआर, तो तो कभी झमाझम मेघ बरसना शुरू हो जाते हैं। अब जब मेघ झमाझम बरसते हैं, तो आफत राहगीरों के लिए हो जाती है। पत्रिका टीम ने ऐसे ही आगरा के विभिन्न मार्गों की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया, जिसमें बारिश के बाद सड़कों का नजारा बदला हुआ नजर आया।

किसानों के लिए राहत की बारिश
शहर के लिए आफत, तो किसानों के लिए ये राहत की बारिश है। अभी फसलों के लिए ये राहत भरी बारिश है। जो किसान धान की फसल कर रहे हैं, उनके लिए तो अभी बादलों से अमृत बरस रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी बादल छाये रहेंगे। बारिश अभी जारी रहेगी।

Published on: