आगरा

इस सीट से राजबब्बर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2019, लेकिन 2009 में जो हुआ वो कोई भूला नहीं…

आगरा सीट रिजर्व होने के बाद फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने पहुंचे थे लेकिन बसपा की सीमा उपाध्याय ने हरा दिया था

2 min read
Aug 06, 2018
Raj Babbar

आगरा। कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 में जिस सीट पर फिल्म अभिनेता राज बब्बर को लॉंच करने की तैयारी कर रही है। वहां पर राजबब्बर को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा। बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के सामने वे नहीं टिक पाये, यहां तक कि उनका फिल्मी ग्लैमर भी फतेहपुर सीकरी की जनता को नहीं भाया।

आठ सीटों पर प्रत्याशी तय
सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों की रणनीति बनाकर कांग्रेस ने यूपी की चुनिंदा सीटों पर चुनाव लडऩे का ऑफर स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने सपा और बसपा को अपनी मंशा से अवगत कराते हुए चुनिंदा सीटों के नाम भेज दिए हैं। पार्टी ने सपा-बसपा को भेजी सूची में 12 सीटों की मांग रखी है। अलबत्ता पार्टी ने आठ सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं, जिसमें से फतेहपुर सीकरी सीट से राजबब्बर का नाम भी शामिल है।

आगरा से दो बार रहे सांसद
सिने अभिनेता राजबब्बर आगरा लोकसभा सीट पर लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं। दोनों बार राजबब्बर ने अपने ग्लैमर से समाजवादी पार्टी को आगरा में जीत दर्ज कर खाता खुलवाया। इसके बाद राजबब्बर ने सपा छोड़ दी। लोकसभा चुनाव 2009 में राजबब्बर को कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी से कैश करना चाहा, लेकिन यहां पर राजबब्बर का जादू नहीं चल सका। उन्हें बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के सामने हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजबब्बर को फिरोजाबाद की जनता ने हाथों हाथ लिया और यहां से उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु डिंपल या दव को हराया।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2009
सीमा उपाध्याय बसपा 2,09,466
राज बब्बर कांग्रेस 1,99,530
राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह भाजपा 1,54,373
रघुराज सिंह शाक्य सपा 1,09,240

Published on:
06 Aug 2018 04:16 pm
Also Read
View All