
आगरा। राजसमंद में तीन मिनट के लाइव मर्डर के वीडियो ने देशभर में हंगामा मचा दिया है। कुदाल से हत्या करने के बाद शव में लगाई गई आग ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। लव जिहाद के नाम पर रची गई इस पूरी साजिश ने जहां मारने वाले के इंसान होने पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं अब उसकी तपन सरकार तक पहुंचाने के लिए एआईएमआईएम ने विरोध प्रदर्शन किया। आगरा में शांति पूर्वक रैली निकाली गई।
दिया गया ज्ञापन
विशाल विरोध प्रर्दशन रैली शांति पूर्वक तरीके से कर्बला से दरगाह, बजीर पुरा होते हुए सूरसदन हरीपर्वत, सेन्ट जॉन्स चौराहा, राजा मंडी, नालबंद, नाई की मंडी, कलक्टरी पर पहुंची। यहां ज़िलाधकारी गौरव दयाल के माध्यम से भारत के सभी राज्य के राज्यपाल व मुख्यमंत्री साथ ही राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पश्चिम बंगाल में मालदा के रहने वाले मोहम्मद अफराजुल पर बुधवार को राजस्थान के राजसमंद जिले में कुल्हाड़ी से हमला किया गया था और फिर उसे जिंदा जला दिया गया था। उसको लव जिहाद के नाम से जोड़ा गया है, इसके विरोध में ज्ञापन दिया गया।
एआईएमआईएम का प्रदर्शन
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुहम्मद इदरीस अली ने कहा कि आने वाले वक़्त में ऐसी घटना फिर किसी के साथ न हो सके। न किसी के सिर से पिता का साया हटे, न फिर किसी घर उजड़ सके, न किसी का भाई दूर हो सके, न फिर कोई लव जिहाद, गौ हत्या आदि के नाम पर हत्या कर सके। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
ये भी पढ़ें -