आगरा

राखी सावंत बोलीं धारा 370 हटाए जाने में मेरा हाथ, इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ले पाए ये निर्णय, देखें वीडियो

राम मंदिर (Ram Mandir) के सवाल पर राखी सावंत ने कहा कि ‘वो भी बन जाएगा, आप जानते नहीं हैं मोदी जी क्या-क्या कर सकते है, पता चला आप सुबह जागें औऱ आपको राम मंदिर बना मिले।’ उन्होंने कहा कि जितने भी पीएम, सीएम बल्कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी नरेंद्र मोदी के नाम से थरथराते हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 4:08 PM IST
Rakhi sawant
राखी सावंत बोलीं धारा 370 हटाए जाने में मेरा हाथ, इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ले पाए ये निर्णय, देखें वीडियो

आगरा। अपनी बेबाकी ले पहचानी जाने वाली फिल्म अभिनेत्री और आरपीआई (RPI) की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी सावंत ( Rakhi Sawant) आगरा पहुंचीं। इस दौरान वह सर्किट हाउस में आरपीआई अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athavle) के साथ प्रेस से मुखातिब हुईं। राखी सावंत का यहां भी बेबाक अंदाज देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi ), अनुच्छेद 370 Article 370 , तीन तलाक Tripple Talaq और तमाम राजनीतिक मुद्दों पर राखी सावंत ने राय दी।

‘हर आदमी की सफलता के पीछे औरत का हाथ’

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370, 35A हटाए जाने के सवाल पर राखी सावंत ने कहा कि हर आदमी की सफलता के पीछे औरत का हाथ होता है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर मैरी फिल्म भी बनी है। मैंने वहां जाकर शूटिंग की। राखी ने कहा कि ‘कहीं न कहीं कशमीर के मुद्दे पर डेफिनेटली मेरा हाथ है। क्योंकि अभी तक मोदी जी ने ये निर्णय नहीं लिया था। लेकिन जबसे मैंने ये फिल्म बनाई, धारा 370 फिल्म की मैंने जाकर शूटिंग की तब वहां के भाजपा नेताओं का भी सपोर्ट मिला। इसके बाद मोदी जी को भी लगा कि फिल्में बन रही हैं, इसलिए धारा 370 को वहां से हटा दिया गया। हालांकि इस दौरान राखी सावंत ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं।

'मोदी जी कुछ भी कर सकते हैं'

वहीं राम मंदिर (Ram Mandir) के सवाल पर राखी सावंत ने कहा कि ‘वो भी बन जाएगा, आप जानते नहीं हैं मोदी जी क्या-क्या कर सकते है, पता चला आप सुबह जागें औऱ आपको राम मंदिर बना मिले।’ उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमेशा मोदी जी को ही प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि जितने भी पीएम, सीएम और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी नरेंद्र मोदी के नाम से थरथराते हैं।

'मोदी जी कलियुग के भगवान'

राखी सावंत ने कहा कि मोदी जी भगवान हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और दलित भी मोदी जी को भगवान मानते हैं। मोदी जी देश के लिए बहुत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं। राखी सावंत ने नरेंद्र मोदी को शेर बताया।

Updated on:
8 Aug 2019, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?