आगरा

प्रभु श्रीराम सिया को ब्याहने पहुंचे जनकपुरी, देखें तस्वीरें

जनकपुरवासियों ने किया भव्य स्वागत।

2 min read
Sep 26, 2019

आगरा। प्रभु श्रीराम की बारात निर्भय नगर में बनी जनकपुरी में पहुंच गई। रातभर नगर भ्रमण के बाद आज सुबह बरात सेंट कॉनरेड्स के पास स्थित प्रवेश द्वार से जनकपुरी में दाखिल हुई। बारात के यहां पहुंचते ही जनकपुरीवासियों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्‍मण, भरत एवं शत्रुघ्‍न की आरती की और फूल वर्षा कर स्‍वागत किया। राजा दशरथ का राजा जनक ने अभिनंदन किया। जनकपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने स्‍वागत की रस्‍मेें पूरी कीं।

विश्राम के बाद निकले जनकपुरी भ्रमण के लिए
बारात ने होटल भावना में विश्राम किया, जिसके बाद स्‍वरूप रथ पर सवार होकर जनकपुरी भ्रमण के लिए निकले। जहां से भी प्रभु श्रीराम की बारात निकली, उधर ही भक्तों का सैलाब नजर आया। शाम को प्रभु श्रीराम की बारात भ्रमण करते हुए जनक महल पर पहुंची, जहां जनकपुरी में तुलसी सालिग्राम का विवाह संपन्‍न हुआ।

जगह जगह हुआ स्वागत
इससे पूर्व नगर भ्रमण के दौरान प्रभु श्रीराम की बारात का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। जहां से भी बारात निकली, उधर भक्त जमा दिखाई दिए। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारने के लिए भक्तों में होड़ मची हुई थी। लोग अपने घरों की छत से प्रभु श्रीराम के स्वरूप का दर्शन कर उत्साहित थे।

Published on:
26 Sept 2019 05:03 pm
Also Read
View All