कैलाश मंदिर के यमुना घाट पर 11111 दीपों से दीपदान किया गया साथ ही यमुना महारनी की भव्य आरती की गई।
आगरा। सेवा भारती ने कैलाश घाट पर यमुना महारानी की आरती की। दीपदान किया। इसके साथ ही घोषणा की गई कि आज से राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। अब राम मंदिर को भव्य रूप देना है। नौ दिसम्बर को दिल्ली में हो रही गर्जना रैली में सबको चलना है, ताकि सरकार को मजबूर किया जा सके। इसके साथ ही एक बार फिर से भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान जय श्रीराम की गूंज होती रही।
11111 दीपों से दीपदान
कैलाश मंदिर के यमुना घाट पर 11111 दीपों से दीपदान किया गया साथ ही यमुना महारनी की भव्य आरती की गई। महंत सुनील ने देव दीपावली का महत्व बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख केशव देव शर्मा यमुना स्वच्छता और सफाई का संकल्प दिलाया गया। अशोक कुलश्रेष्ठ ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण का आह्वान किया। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए 9 दिसम्बर को दिल्ली चलो का आह्वान किया। महंत निर्मल गिरि जी ने उपस्थित भक्तों को राम मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया। प्रमुख अतिथियों का सम्मान किया गया। प्रसाद वितरण के बाद कार्क्रम का समापन हुआ।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक डॉ, हरीश रौतेला, आरएसएस की प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वोहरा, आरएसएस के विभाग संघचालक हरीशंकर शर्मा, विभाग बौद्धिक प्रमुख राजीव, महानगर सह संघचालक राजन, सह महानगर कार्यवाह प्रदीप, महानगर सेवा प्रमुख अवधेश, महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा, विधायक हेमलता कुशवाहा, विजय जैन, राजेश कुलश्रेष्ठ, विभाग प्रमुख सेवा भारती वीरेंद्र वार्ष्णेय, सेवा भारती के मंत्री जगमोहन और कैलाश नगर के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।